फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   constable brutally beated shopkeeper on road

कांस्टेबल की दबंगई, बीच सड़क दुकानदार को पीटा

Fri, 30 Oct 2015 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Oct 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
constable brutally beated shopkeeper on road

मामूली-सी बात पर यूटी पुलिस के एक कांस्टेबल ने खाकी का रौब दिखाते हुए दुकानदार को बीच सड़क बेहरमी से पीटा। फिर उस पर ही कांस्टेबल की बाइक पर पीछे बैठी महिला से मारपीट का आरोप लगाकर उस पर समझौते का दबाव बनाया।

विज्ञापन


यही नहीं पुलिसकर्मी भी अपने साथी मुलाजिम को बचाने के लिए दुकानदार पर समझौते का दबाव बनाने लगे। सेक्टर-22 के एसएसीओ नंबर 1072-73 के टॉप फ्लोर पर दुकान चलाने वाले संजीव कुमार एक्टिवा स्कूटर पर आ रहे थे और कांस्टेबल अनूप कुमार मोटरसाइकिल पर था। दोनों में हल्की सी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


कांस्टेबल ने संजीव कुमार को आगे जाकर बीच सड़क पर रोका और सरेराह उसे पीटना शुरू कर दिया। मार्केट के लोग वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। कांस्टेबल की पिटाई से पीड़ित की एक अंगुली भी टूट गई। कांस्टेबल पीसीआर में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि सेक्टर-22 चौकी पहुंचने के बाद भी पुलिस वाले अपने मुलाजिम का ही पक्ष लेते रहे। घंटों तक मेडिकल नहीं करवाया और समझौते का दबाव डालते रहे।


पीड़ित के मुताबिक शाम को जब वह नहीं माना तो पुलिस ने उल्टे उस पर कांस्टेबल की बाइक के पीछे बैठी महिला से मारपीट करने का आरोप मढ़ते हुए उसका मेडिकल करवाने की बात कही। इसके बाद पीड़ित को मजबूरन कांस्टेबल से समझौता करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed