{"_id":"6b0596cb83e244ca420cc631","slug":"action-on-bank-employees-solan-news-c-176-1-ssml1044-185318-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बघाट बैंक को करोड़ों की प्रतिष्ठा नुकसान पहुंचाने के मामले में 17 अधिकारियों पर हाेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बघाट बैंक को करोड़ों की प्रतिष्ठा नुकसान पहुंचाने के मामले में 17 अधिकारियों पर हाेगी कार्रवाई
विज्ञापन
पूर्व एमडी और निवर्तमान चेयरमैन भी पाए गए जिम्मेदार, तीन दिसंबर तक मांगा जवाब
जांच में बैंक के 50 ऋण खातों में 52.22 करोड़ का पाया गया वित्तीय जोखिम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन स्थित बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक को करीब करोड़ों रुपये का प्रतिष्ठा नुकसान पहुंचाने के मामले में 17 अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। इनमें बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी), निवर्तमान चेयरमैन, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बीओएम) के सात पूर्व सदस्य, सात पूर्व प्रबंधक और एक अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह जांच पंजीयक को-ऑपरेटिव सोसायटी के आदेशों पर संयुक्त पंजीयक शिमला की ओर से की गई थी। इसमें 3 दिसंबर तक जवाब मांगा गया है, यदि जवाब संतुष्ट नहीं रहा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
जांच में बैंक के 50 ऋण खातों में लगभग 52.22 करोड़ रुपये का कुल वित्तीय जोखिम पाया गया है। इसके साथ ही बैंक की प्रतिष्ठा को हुए नुकसान का भी उल्लेख किया गया है। जांच रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश सहकारी समितियां अधिनियम, 1968 की धारा 69(2) के तहत सरचार्ज कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इसमें चेयरमैन, प्रबंध निदेशक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य, ब्रांच मैनेजर और लोन प्रोसेसिंग सेल के सदस्यों को शामिल करने की बात कही गई है। अन्य संबंधित बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। जांच रिपोर्ट से बैंक के ऋण खातों, एकमुश्त निपटान और संपत्ति मूल्यांकन प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल उठे हैं।
जांच में वर्ष 2023 से निपटाए गए कुछ गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) खातों में बैंक की ऋण और एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस) नीतियों का पालन नहीं किया गया। कई मामलों में ऋण निपटान से पहले ही अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किए गए। जांच रिपोर्ट में बैंक की ओर से नियुक्त कुछ वैल्यूअर्स की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में संबंधित वैल्यूअर्स की ओर से किए गए मूल्यांकन की विस्तृत और अलग से जांच करवाने की सिफारिश की गई है। अनियमितता साबित होने पर संबंधित कानून और नियमों के तहत कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
उधर, को ऑपरेटिव सोसायटी के पंजीयक डीसी नेगी ने बताया कि मामले में जांच की गई थी, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। इसमें 17 पूर्व प्रबंधक, बीओडी के सदस्यों, अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल उनसे जवाब मांगा गया है।