Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 1.96 lakh siphoned off from ADO

Hardoi News: गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर एडीओ के खाते से 1.96 लाख उड़ाए

Tue, 24 Nov 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.96 lakh siphoned off from ADO
बांदा। गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने ब्लॉक जसपुरा में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गुरुप्रसाद के खातों से 1.96 लाख रुपये पार कर दिए। आरोपी ने टोरेंट गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर मोबाइल पर लिंक भेजा। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिये झांसा देकर चार बार में बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से कुल 1,96,198 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इटावा के न्यू विजयनगर, सिविल लाइंस निवासी गुरुप्रसाद वर्तमान में ब्लॉक जसपुरा में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की सुबह मोबाइल पर टोरेंट गैस के नाम से संदेश आया। इसमें बिल अपडेट न होने और रात नौ बजे तक प्रक्रिया पूरी न करने पर गैस कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने संदेश में दिए गए नंबर पर संपर्क किया लेकिन कॉल दूसरी जगह लग रही थी। कुछ देर बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर वॉयस कॉल आई जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। दोबारा कॉल आने पर उन्होंने फोन उठाया। आरोप है कि कॉल करने वाले ने बिल अपडेट कराने के लिए लिंक भेजा और वीडियो कॉल पर जोड़कर भुगतान प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने खाते से रकम निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दो लेनदेन में 81,910 और 17,090 रुपये स्वप्न कुमार मंडल की यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर किए गए। इसके बाद यस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 47,580.14 रुपये और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से 49,617.92 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह चार बार के लेनदेन में कुल 1,96,198.06 रुपये की ठगी हुई।
प्रभारी निरीक्षक सीपी तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed