{"_id":"6b05d5fccd5e0f29320aabfc","slug":"rs-196-lakh-siphoned-off-from-ado-hardoi-news-c-212-1-mah1012-155140-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर एडीओ के खाते से 1.96 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर एडीओ के खाते से 1.96 लाख उड़ाए
विज्ञापन
बांदा। गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने ब्लॉक जसपुरा में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गुरुप्रसाद के खातों से 1.96 लाख रुपये पार कर दिए। आरोपी ने टोरेंट गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर मोबाइल पर लिंक भेजा। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिये झांसा देकर चार बार में बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से कुल 1,96,198 रुपये निकाल लिए।
इटावा के न्यू विजयनगर, सिविल लाइंस निवासी गुरुप्रसाद वर्तमान में ब्लॉक जसपुरा में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की सुबह मोबाइल पर टोरेंट गैस के नाम से संदेश आया। इसमें बिल अपडेट न होने और रात नौ बजे तक प्रक्रिया पूरी न करने पर गैस कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी।
उन्होंने संदेश में दिए गए नंबर पर संपर्क किया लेकिन कॉल दूसरी जगह लग रही थी। कुछ देर बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर वॉयस कॉल आई जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। दोबारा कॉल आने पर उन्होंने फोन उठाया। आरोप है कि कॉल करने वाले ने बिल अपडेट कराने के लिए लिंक भेजा और वीडियो कॉल पर जोड़कर भुगतान प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने खाते से रकम निकाल ली।
विज्ञापन
पहले दो लेनदेन में 81,910 और 17,090 रुपये स्वप्न कुमार मंडल की यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर किए गए। इसके बाद यस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 47,580.14 रुपये और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से 49,617.92 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह चार बार के लेनदेन में कुल 1,96,198.06 रुपये की ठगी हुई।
प्रभारी निरीक्षक सीपी तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।