{"_id":"6b05787a83e244ca420cc5cc","slug":"accused-arrested-with-chitta-solan-news-c-176-1-sln1010-185330-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में 6.19 ग्राम हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में 6.19 ग्राम हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
एसआईयू टीम ने सुबाथू रोड पर एक मकान में दी दबिश, आगामी जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने सुबाथू रोड पर एक मकान में दबिश दी। टीम ने चार युवकों के कब्जे से 6.19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। सभी आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। युवकों की पहचान करण (19), अमन परिहार (25), अंशुल गुरंग (27) और विशाल (21) के रूप में हुई है। करण सोलन के डूगा मोड़ का निवासी है। अमन परिहार सोलन के जाबल जमरोट गांव का रहने वाला है। अंशुल गुरंग चंबा के लाडेरा गांव से संबंधित है। विशाल सोलन की उदय विहार कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में पूछताछ और आगामी जांच जारी है।
एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम उनके पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या वे पहले भी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हैं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।