{"_id":"cf0d5a937a23931b19c313e8ca400305","slug":"constable-beat-by-drunken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने कांस्टेबल को पीटा, फाड़ दी वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने कांस्टेबल को पीटा, फाड़ दी वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Oct 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंबवाला निवासी संजय ने पीसीआर में तैनात कांस्टेबल विक्की से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़कर नेम प्लेट उतार कर फेंक दी। यह घटना उस समय हुई जब कांस्टेबल विक्की कैंबवाला में किसी व्यक्ति के मोबाइल छीनने की सूचना पर अपने साथी कांस्टेबल के साथ वहां जा रहा था।
विज्ञापन
पीसीआर ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल विक्की ने अपनी पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि उसकी ड्यूटी रात आठ बजे से सुबह आठ बजे की थी। रात करीब 9.15 बजे उसको सूचना मिली कि गांव कैंबवाला में किसी व्यक्ति का मोबाइल किसी दूसरे ने ले लिया है और वापस नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विक्की ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वह अपने साथी के साथ कैंबवाला पहुंचे तो वहां किरपाल नाम का लड़का मिला। जिसने बताया कि उसका मोबाइल आरोपी संजय नामक व्यक्ति ने लिया है।
विज्ञापन
कांस्टेबल का आरोप है कि जब वह संजय के पास पहुंचा तो वो नशे में धुत था। उसने मोबाइल की चर्चा की तो संजय ने अभद्र भाषा में बात की। उसके बाद हाथापाई करने लगा। और वर्दी फाड़ डाली। पुलिस ने विक्की की शिकायत पर थाना सेक्टर-3 में मामला दर्ज कर लिया है।