फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   college girls alleges bus drivers and bus conductor for bad touch

छात्राएं बोली- कंडक्टर बैड टच कर किराया मांगते हैं, गाली-गलौज करते हैं, बस से उतार देते हैं

Mon, 09 Apr 2018 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Mon, 09 Apr 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
college girls alleges bus drivers and bus conductor for bad touch
bad touch
बस में कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं ने कंडक्टरों और ड्राइवरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामला हरियाणा का है। झज्जर में परिवेदना समिति की बैठक में मंत्री राव नरबीर सिंह के सामने निजी बस चालकों की मनमानी की शिकायत करने से छात्राओं की समस्या कम होने की बजाय बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


छात्राओं ने आरोप लगाया है कि निजी बसों के कंडक्टर उन्हें बैड टच कर किराया मांगते हैं। बस चालकों ने शिकायत करने वाली छात्राओं को चिह्नित कर लिया है और उन्हें बस में बैठाने से गुरेज करने लगे हैं। झज्जर के अग्रसेन कॉलेज में पढ़ने वाली जिले के दूरवर्ती क्षेत्रों की छात्राओं ने बताया कि उन्हें सफर के दौरान उत्पीड़न झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


छात्राओं के मुताबिक उनके पास निशुल्क पास है, किसी भी रूट पर सरकारी बसें नहीं रुकती। वे कॉलेज परिवहन समिति की बसों में आती हैं तो उनके साथ बेहद बुरा व्यवहार किया जाता है। कभी उन्हें बस से बीच रास्ते उतार दिया जाता है तो कभी गाली-गलौज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं कंडक्टर उनके शरीर को बैड टच कर उनसे जबरदस्ती किराया वसूलते हैं। परिवेदना समिति की बैठक में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से निजी बस चालकों की मनमानी और बढ़ गई है।

कार्रवाई होती तो नहीं बढ़ता हौसला

college girls alleges bus drivers and bus conductor for bad touch
roadways bus
छात्राओं ने आरोप लगाया कि अगर शिकायत के बाद आरटीए ने एक्शन लिया होता तो निजी बस संचालकों को हौसला नहीं बढ़ता। प्रशासन के ढुलमुल रवैया ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। छात्राओं ने पूरे मामले की शिकायत कॉलेज प्राचार्या साधना गुप्ता को दी है। उन्होंने शिकायत एसपी को फारवर्ड कर दी है।

साथ ही आरटीए और रोडवेज के जीएम को भी कार्रवाई के लिए कॉपी भेजी है। प्राचार्या ने कहा कि वीरवार को मंत्री राव नरबीर सिंह के सामने छात्राओं ने अपनी शिकायत रखी थी। समाधान तो हुआ नहीं, उलटा इनकी समस्या और बढ़ गई। घंटों इंतजार के बाद परेशानी झेलकर छात्राएं कॉलेज पहुंच रही हैं। इससे उनकी पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है।

मैं करूंगी बेटियों के साथ न्याय: डीसी
बेटियों से बैड टच की जानकारी मिली है, उनके साथ पूरा न्याय करूंगी। पूरे मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ निश्चित तौर पर एक्शन लिया जाएगा।
- सोनल गोयल, डीसी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed