{"_id":"5ae94d0a4f1c1b9d098b796b","slug":"clash-in-two-students-groups-in-chandigarh-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों में मारपीट, चले चाकू और रॉड, 6 पहुंच गए अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों में मारपीट, चले चाकू और रॉड, 6 पहुंच गए अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 May 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स में मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूआं में मंगलवार शाम करीब चार बजे छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट पर लोहे की राड और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में यूनिवर्सिटी के ही छह छात्र घायल हो गए। सभी घायल छात्रों को यूनिवर्सिटी की एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद तीन छात्रों को छुट्टी दे दी गई जबकि तीन अन्य छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। तीनों छात्रों की हालत स्थित बताई जा रही है।
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती फर्स्ट ईयर बीए एलएलबी के छात्र शांतनु निवासी गंगानगर राजस्थान ने बताया कि मंगलवार शाम को वह हॉस्टल से बाहर आकर बैंक के एटीएम की ओर जा रहा था कि तभी उसे किसी अज्ञात छात्र ने आवाज देकर बुलाया। जब वह उसकी तरफ गया तो कुछ युवक पहले से ही वहां बहसबाजी कर रहे थे। इसी दौरान युवकों के एक गुट ने शांतनु को दूसरे गुट के छात्रों का समर्थक समझकर उस पर लोहे की राड और तेजधार चाकू से हमला कर दिया।
लोहे की राड से शांतनु के सिर पर गहरी चोट आई है जबकि चाकू से उसकी बांह पर गहरा जख्म हो गया है। शांतनु के सिर पर पांच टांके लगे हैं। उस पर हमले के बाद गुस्से से भरे युवकों ने यूनिवर्सिटी के ही पांच अन्य छात्रों राहुल, नीरज, चेतन, धीरज व निखिल को भी लोहे की राड व चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। राहुल की हथेली पर लोहे की राड लगने से उसकी हथेली की हड्डी टूट गई जबकि एक अन्य छात्र चेतन ने चाकू के वार से बचने के लिए जब अपना हाथ आगे किया तो उसके हाथ की अंगुलियां कट र्गइं। उसकी बाजू व कोहनी पर भी चाकू लगने से जख्म हुए हैं।
विज्ञापन
बिना कार्रवाई छात्रों को छोड़ा
खरड़ अस्पताल परिसर में इकट्ठे हुए छात्रों ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुये कहा कि यूनिवर्सिटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स ने हमला करने वाले तीन-चार छात्रों को मौके पर ही पकड़कर मैनेजमेंट के हवाले कर दिया लेकिन मैनेजमेंट ने आरोपी छात्रों को न तो पुलिस को सौंपा और न ही उन पर किसी तरह की कार्रवाई की। सभी आरोपी छात्रों को छोड़ दिया गया।
कश्मीरी छात्रों ने सीयू के एक अन्य छात्र को पीटा
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ही एक अन्य छात्र जसप्रीत को मंगलवार सुबह पांच बजे कुछ कश्मीरी छात्रों ने हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जसप्रीत के साथ मारपीट की यह घटना यूनिवर्सिटी से बाहर खरड़ कुराली रोड़ पर अमारा ग्रीन अपार्टमेंट के बाहर हुई। खरड़ अस्पताल में भर्ती जसप्रीत ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों को मिलने पिछली रात उनके फ्लैट में आया हुआ था। सुबह पांच बजे उसे एक कश्मीरी लड़के ने उठा कर कहा कि बाहर एक अन्य कश्मीरी छात्र रूल्लों उससे कुछ बात करना चाहता है।
जसप्रीत जैसे ही अपार्टमेंट से बाहर आया तो उस पर पांच छह कश्मीरी लड़कों ने उस पर लोहे की राड व डंडों से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जसप्रीत के सिर पर कई टांके लगे हैं। अस्पताल परिसर में देर शाम लड़कों की भारी भीड़ बढ़ती देख कर ड्यूटी पर तैनात डाक्टर बॉबी गुलाटी ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल में इकट्ठे हुए छात्रों को अस्पताल परिसर से बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दोनो घटनाओं में किसी भी घायल छात्र के बयान दर्ज नही किए थे।