फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between dera supporters and sikh

पोस्टर फाड़ने पर सिख और डेरा प्रेमी आमने सामने

Thu, 25 Dec 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Thu, 25 Dec 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
clash between dera supporters and sikh

डेरा सिरसा के प्रमुख संत राम रहीम की फिल्म के मुख्य चौक पर लगे पोस्टरों को फाड़ने पर सिख और डेराप्रेमी आमने-सामने हो गए।

विज्ञापन


इसी दौरान कुछ लोग एक दुकान पर लगे पोस्टर को फाड़ने जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और अन्य थानों की पुलिस मौके पर बुला ली। देखते ही देखते मुल्लांपुर दाखा पुलिस छावनी में तबदील हो गया।

इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया। सिख नेताओं में रोष था कि वह फिल्म का पोस्टर पब्लिक प्लेस पर नहीं लगना चाहिए। उन्होंने लिखित रुप में डीएसपी मंदीप सिंह गिल को पत्र भी दिया कि पोस्टर उतरवाए जाएं। उन्होंने नगर काउंसिल मुल्लांपुर दाखा के कार्यकारी अफसर की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ डेरा प्रेमियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पोस्टर में कोई ऐसी बात नहीं थी जो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हो।

मौके पर नायब तहसीलदार रछपाल सिंह, थाना मुल्लांपुर के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने दोनों पक्षों को समझाने में भूमिका निभाई।

बीती रात दाखा की तरफ से जिन प्राइवेट जगहों पर फिल्म के पोस्टर लगे थे उनकी पूरी हिफाजत की गई ताकि शरारती तत्वों द्वारा पोस्टर फाड़कर शहर का माहौल खराब न किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed