{"_id":"587529e74f1c1b7c58ba7f07","slug":"clash-between-akali-dal-supporter-and-aam-aadmi-party-supporter-in-bathinda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' के पोस्टर देख कार्यकर्ताओं पर चलाई गोली, अकाली वर्करों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'आप' के पोस्टर देख कार्यकर्ताओं पर चलाई गोली, अकाली वर्करों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव पूहला में आम आदमी पार्टी के लगाए जा रहे पोस्टरों से खफा अकाली वर्करों ने सोमवार रात आप वर्करों पर गोलियां चला दी। इससे आप वर्कर सुखजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन साथी बाल-बाल बचे।
घटना को अंजाम देने के बाद अकाली वर्कर काला उर्फ कुलविंदर सिंह साथियों समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 24 घंटे बाद आरोपियों पर मामला दर्ज करने का दावा किया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता में दिल्ली के लमी नगर से पहुंचे विधायक नितिन त्यागी ने बताया कि आप के कुछ वर्कर गांव पूहला में भुच्चो विधान सभा हलके के उम्मीदवार मास्टर जगसीर सिंह के पोस्टर लगा रहे थे।
वहीं पर अकाली दल वर्कर कुलविंदर सिंह उर्फ काला अपने तीन अन्य साथियों जसकीरत सिंह, जीवन जोत सिंह, गगनदीप गगन के साथ आ धमका और आप वर्करों को पोस्टर लगाने से रोका।

पुलिस ने 24 घंटे बाद दर्ज किया मामला, आरोपी फरार
फायरिंग
- फोटो : Demo Pic
जब आप वर्करों ने विरोध किया तो कुलविंदर सिंह ने अपने हथियार से दो फायर कर दिए। एक छर्रा सुखजिंदर सिंह के सिर पर लग गया और वह गंभीर घायल हो गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल नथाना में दाखिल करवाया गया जहां से उसे बठिंडा सिविल अस्पताल भेज दिया गया ।
आप विधायक त्यागी और बठिंडा से आप नेता जीदा ने आरोप लगाया कि थाना नथाना का एएसआई साधू सिंह आरोपियों की सहायता कर रहा है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
वहीं एसएसपी स्वप्न शर्मा ने दावा किया कि पुलिस ने कुलविंदर सिंह और उसके अज्ञात साथियों पर विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।