फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   child brutally murdered by stepfather

पढ़ाई से मना किया तो बाप ने दी खौफनाक सजा

Mon, 16 Feb 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 16 Feb 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
child brutally murdered by stepfather

सौतेले बेटे के पढ़ने से मना करने पर गुस्साए पिता ने उसे डंडों से इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। मामला हरियाणा के सोनीपत जिले के गढ़ी ब्राह्मणान गांव में घटी। बीते गुरुवार शाम हुई इस घटना का खुलासा शनिवार शाम हुआ।

विज्ञापन


आठ वर्षीय बच्चा दूसरी कक्षा में पढ़ता था। घटना के बाद आरोपी ने शव को श्मशान घाट में दफनाकर मामला खुदबुर्द करने की कोशिश की थी, लेकिन पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को मिट्टी से निकलवाकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन


गढ़ी ब्राह्मणान निवासी राजेश अपने सौतेले पुत्र नीतिश (8) को 12 फरवरी की देर शाम घर पर ही स्कूल का होमवर्क करा रहा था। इस दौरान नीतिश ने पढ़ने से मना किया तो राजेश ने गुस्से में आकर डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। गहरी चोट लगने से नीतिश की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यथित मां ने पुलिस को दी ‌शिकायत

child brutally murdered by stepfather

मामले पर पर्दा डालने के लिए रात भर इंतजार के बाद राजेश अगले दिन सुबह शव को श्मशान घाट ले गया और मिट्टी में दबा दिया। बेटे की हत्या से व्यथित उसकी पत्नी राजनंदिनी ने शनिवार को कोर्ट कांप्लेक्स चौकी जाकर पुलिस को पूरी घटना बता दी।

पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही श्मशान घाट में जाकर बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया।

पांच वर्ष पहले हुई थी शादी
बिहार निवासी राजनंदिनी के पहले पति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। पहले पति से उसे नीतिश और एक बेटी पैदा हुई। वर्ष 2009 में उसकी दूसरी शादी गढ़ी ब्राह्मणान निवासी राजेश के साथ हुई। राजेश से शादी के बाद उसने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया। नीतिश गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था।

जुर्म कबूल किया
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि नीतिश पढ़ाई से मना कर रहा था, इसीलिए उसे डराने के लिए डंडा रखा हुआ था। जब वह नहीं माना तो उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से डंडे को भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed