{"_id":"3a343c07b3231ee639a6ad3f78f5ed81","slug":"cheating-on-central-level-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल लेवल की हर परीक्षा में नकल कराते थे शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल लेवल की हर परीक्षा में नकल कराते थे शातिर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Dec 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरोह सेंट्रल लेवल पर होने वाली हर लिखित परीक्षा से पहले मैसेज भेजकर पेपर में पास करवाने का दावा करता था।
विज्ञापन
यह खुलासा नकल मारते पकड़े गए युवकों ने पुलिस के सामने किया। पूछताछ में सामने आया कि पेपर लीक करवाने वाला गिरोह का सरगना सोनीपत और रोहतक के रहने वाले है।
साइबर सेल की टीम अब पेपर लीक करवाने वाले गिरोह केसदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने में लग रही है।
सूत्रों की माने तो गिरोह के सदस्य पकड़े जाने के बाद सरगना अपने घर नहीं पहुंचा था। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ करने में लगी हुई है।
यह था मामला
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की लिखित परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। परीक्षा शुरू होने से पंद्रह मिनट पहले कुछ परीक्षार्थियों के मोबाइल पर मैसेज के रूप में प्रश्नों के उत्तर आ गए।
विज्ञापन
सेक्टर-46 के सरकारी मॉडल स्कूल में बने केंद्र से साइबर सेल की टीम ने नकल करते हुए झज्जर निवासी नरेंद्र कुलदीप , दीपक अहलावत, रोहतक निवासी दीवेंद्र, गुलाब और सोनीपत निवासी दलबीर सिंह को दबोचा था।
विज्ञापन