{"_id":"9f864f410f0977c39074e0d6bd29e28c","slug":"cheated-of-millions-to-brother-by-bogus-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज से भाई को लगाया लाखों का चूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेज से भाई को लगाया लाखों का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 12 Jun 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
जाली दस्तावेज बनवाकर भाई ने ही भाई को लाखों का चूना लगा दिया। साथ ही उसकी दुकान भी अपने नाम करवा ली। थाना फेज-8 पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी अरुण गोयल की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अरुण ने बताया कि फेज-9 में उसका जय अंबिका मेडीकोज के नाम से स्टोर है। इस पर उसका भाई संजय और उसकी पत्नी काम करते हैं, जबकि वह फिल्ड में दवा की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
इस बार उन्होंने जब भाई के साथ हिसाब-किताब किया तो भाई संजय ने साढ़े सात लाख रुपये घाटा दिखाया। साथ ही इनकम टैक्स में अपने नाम पर टिन नंबर जारी करवा लिया। इसके अलावा अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी दुकान पर कब्जा कर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
शिकायत की आईओ हरपाल सिंह ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शिकायत डीएसपी सिटी-2 साहिब और एसपी सिटी-1 को भेजी गई। मामले की डीए लीगल से राय लेने के बाद एसएसपी की हिदायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि इसी तरह का एक मामला पहले भी फेज-8 पुलिस ने दर्ज किया था। इसमें पुडा के एक पटवारी ने एक किसान के दस्तावेज से छेड़छाड़ कर 64 लाख की ठगी की थी। इसेक बाद कुरुक्षेत्र में जाकर रकम निकलवा ली थी।