{"_id":"7dcc12ddebbff26a0171e2258fe87f0a","slug":"charge-sheet-in-milkha-singh-fake-website-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्खा के नाम पर फर्जी वेबसाइट, चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल्खा के नाम पर फर्जी वेबसाइट, चार्जशीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चडीगढ़
Updated Wed, 19 Nov 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध उड़न सिख मिल्खा सिंह के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाने के मामले में जिला अदालत में चार्जशीट दायर कर दी गई।
विज्ञापन
यह मामला इसी साल 14 फरवरी का है। जबकि इस मामले में मिल्खा सिंह की शिकायत पर यूटी पुलिस के साइबर सेल ने मामला दर्ज किया।
चंडीगढ़ पुलिस ने दिल्ली की दो आईटी कंपनी और उसके तीन कर्मचारियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर सेल ने आरोपियों के खिलाफ सबूत मिटाए जाने का परचा भी किया था।
इस मामले के मुताबिक आरोपियों ने वेबसाइट ब्लाक कर दी थी। मिल्खा सिंह ने इस मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी।
इस मामले में जांच में सामने आया था कि आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाने के बारे में पहले ही जानते थे कि व्यक्ति चर्चित चेहरा है।
भाग मिल्खा भाग फिल्म से चर्चा में आए मिल्खा सिंह की इस फर्जी वेबसाइट और फेस बुक एकाउंट को बनाने का मकसद गलत तरीके से आर्थिक लाभ लेना था।