फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh rape: victim statement change on Accused wife Pressure

चंडीगढ़ रेप: लेडी कांस्टेबल ने पीड़िता पर डाला था दबाव

Thu, 03 Apr 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Apr 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh rape: victim statement change on Accused wife Pressure

दुराचारी कांस्टेबल गैंग मामले में पीड़िता ने दबाव में बयान बदले थे। इस सबके पीछे एक आरोपी कांस्टेबल की पत्नी की भूमिका सामने आ रही है। पत्नी भी चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल है। यह खुलासा खुद पीड़िता ने किया है। बुधवार को उसने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशुल शुक्ला की अदालत में फिर से अपने बयान दर्ज कराने की अर्जी दी है। पीड़िता ने कहा है कि उसकी ओर से मजिस्ट्रेट के सामने दिए 164 के बयान ही सही माने जाएं। अदालत ने मामले में बचाव और अभियोजन पक्ष को अपना जवाब रखने के लिए कहा है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को तय की है।

विज्ञापन

दबाव बनाने वालों की रिकार्डिंग भी

Chandigarh rape: victim statement change on Accused wife Pressure

पीड़िता ने अदालत को बताया कि गत 21 मार्च को उस पर दबाव बना कर पिछले बयान से पलटने को मजबूर किया गया। बयान से पलटने के लिए एक आरोपी कांस्टेबल की पत्नी ने उस पर दबाव बनाया था। मेरे पास दबाव बनाने वालों की वीडियो और ऑडियो रिकार्डिंग भी मौजूद है। इसलिए अब फिर से बयान दर्ज कराए जाएं और 164 के बयान को ही सही माना जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कांस्टेबल से शादी और पैसे की सौदेबाजी

Chandigarh rape: victim statement change on Accused wife Pressure

पीड़िता के वकील ने बताया कि अदालत पेश की गई आडियो और वीडियो रिकार्डिंग 35 मिनट की है। मामले में आरोपी कांस्टेबल अनिल की पत्नी (कांस्टेबल कविता) ने पीड़िता से संपर्क किया। पीड़िता की आरोपी कांस्टेबल अक्षय से शादी करवाने और उसका अकाउंट खोल कर उसमें पैसे जमा कराने की सौदेबाजी की गई। कांस्टेबल की पत्नी ने मामले में समझौता करवाने के लिए पीड़िता को सेक्टर 19 में बुलाया था।

पीड़िता के भाई की ओर से सुरक्षा के लिए अदालत में अर्जी दायर की गई है। अर्जी में तर्क दिया गया है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है। आरोपियों के दोस्त खुड्डा लाहौरा में रहते हैं और हम पर कभी भी जानलेवा हमला हो सकता है।

विज्ञापन

आरोपी का मकान मालिक भी पलटा

Chandigarh rape: victim statement change on Accused wife Pressure

इस मामले में आरोपी कांस्टेबल सुनील का मकान मालिक भी अपने पहले के बयान से बुधवार को पलट गया। खुड्डा लाहौरा निवासी मकान मालिक कमल सिंह ने कहा कि पुलिस ने उसके सामने कमरे से कोई सुबूत जब्त नहीं किए थे। उसके अलावा अन्य गवाहों में सेक्टर 15 के दुकानदार अक्षय ने कहा कि पीड़िता ने दीवाली के पास तीन दिन उसकी दुकान पर काम किया था। सेक्टर 11 थाने के मालखाना मुंशी रामनिवास ने कहा कि  मामले से जुड़े सबूत उसने मालखने में जमा किए थे। हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने कहा कि वह मामले से जुडे़ सबूतों को सीएफएसएल में जमा करवा कर आए।

पांच कांस्टेबलों के खिलाफ दुराचार और छेड़छाड़ की शिकायत

Chandigarh rape: victim statement change on Accused wife Pressure

खुड्डा लाहौरा निवासी दसवीं क्लास की नाबालिग छात्रा ने पिछले साल 19 दिसंबर को चंडीगढ़ पुलिस के पीसीआर और क्राइम ब्रांच में तैनात पांच कांस्टेबलों के खिलाफ दुराचार और छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस विभाग ने पांचों कांस्टेबलों को नौकरी से बर्खास्त किया था। इस मामले में जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों पर शुरू से ही पीड़िता पर दबाव बनाने के आरोप लगे। इस वजह से पूरी एसआईटी गठित होने के कुछ दिन बाद ही बदलनी पड़ी। दूसरी एसआईटी ने 21 फरवरी को पांचों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की थी। उसके बाद अदालत ने पांच कांस्टेबलों पर आरोप तय किए थे। 21 मार्च को पीड़िता दबाव में अपने बयानों से पलट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed