फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Private School Students Fight, One Boy Reached Hospital

चंडीगढ़ः स्कूल में भिड़े बच्चे, 5वीं के छात्र का फोड़ा सिर, पिता बोले- स्कूल ने नहीं की कार्रवाई

Thu, 15 Nov 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Nov 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Private School Students Fight, One Boy Reached Hospital
स्कूल में भिड़े बच्चे
स्कूल में बच्चों की आपसी लड़ाई में एक छात्र का सिर फूट गया। उसे टांके लगवाने पड़े, वहीं पिता ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। चंडीगढ़ के चर्चित प्राइवेट स्कूल स्ट्रॉबेरी फील्ड्स सेक्टर-26 में पांचवीं कक्षा के एक छात्र के सिर पर कड़े से ताबड़तोड़ वार कर छठवीं कक्षा के छात्र ने उसका सिर फोड़ दिया। सिर फटने से छात्र लहूलुहान हो गया। पीड़ित बच्चे के पिता अरविंदर ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को स्कूल प्रबंधन ने केवल फर्स्टएड देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मामले की जानकारी उन्हें बेहद हल्के ढंग से दी गई। उन्हें बुधवार दोपहर डेढ़ बजे स्कूल की तरफ से फोन आया कि उनके बेटे को हल्की चोटें आई हैं और वे उसे ले जाएं। फोन सुनने के बाद वह तुरंत स्कूल में पहुंचे तो पाया कि उनके बेटे की टी-शर्ट खून से भरी हुई थी। उन्होंने जब बेटे के सिर से पट्टी उतारकर देखी तो पाया कि उसके सिर पर बड़ा घाव था। वह तुरंत बेटे को पास के अस्पताल लेकर गए, जहां उसे दो बड़े टांके लगाए गए हैं। छात्र के पिता ने स्कूल पर इस मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने मामले को नहीं लिया गंभीरता से: अरविंदर
छात्र के पिता अरविंदर ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इस मारपीट में आरोपी छात्र को बचाया जा रहा है। पिता ने कहा कि आरोपी छात्र पहले भी कई अन्य विद्यार्थियों के साथ मारपीट कर चुका है, लेकिन अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट से आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई एवं स्कूल की वीडियो फु टेज की मांग की है। पीड़ित छात्र के पिता अरविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। मारपीट के बारे में जब बेटे से पूछा तो उसने बताया कि छठीं कक्षा का छात्र अपनी ही क्लास के एक छात्र का गला पकड़े हुए था। उसने जब यह देखा तो बीचबचाव की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपी छात्र गुस्से में दूसरे बच्चे का गला छोड़कर उसके सिर पर जोरदार मुक्के मारने लगा और ताबड़तोड़ अपने कड़े से उसके सिर पर कई वार किए। उन्होंने बताया कि जब वे स्कूल में बेटे की शिकायत प्रिंसिपल को देने गए तो प्रिंसिपल ने छात्र को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया। पिता ने कहा कि यह बड़ी घटना भी हो सकती थी लेकिन स्कूल प्रिंसिपल की ओर से इसे बेहद हल्के में लिया गया है। यदि इस छात्र को बिना किसी सजा के छोड़ दिया गया तो यह फिर अन्य विद्यार्थियों के साथ मारपीट करेगा। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। इन चोटों का कौन जिम्मेवार होगा, स्कूल की ओर से कोई सही से जवाब तक भी नहीं मिला है।


दो बच्चों की जूस को लेकर हल्की कहासुनी हो गई थी। गलती से एक छात्र का कड़ा दूसरे छात्र के सिर पर लग गया, जिस वजह से उसके सिर पर चोटें आई हैं। स्कूल प्रिंसिपल इस मामले को अच्छे से देख रही हैं। मैं अभी बाहर हूं और आते ही मामले की खुद भी जांच करूंगा।
- अतुल खन्ना, डायरेक्टर, स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल सेक्टर-26
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed