फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police arrested drug smuggler

चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्कर को धर दबोचा, सस्ते में खरीदकर लाखों में बेचता था अफीम

Sat, 06 Oct 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh police arrested drug smuggler
drug smuggler

चंडीगढ़ के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक ऐसे नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जो यूपी से कम दामों में अफीम लाकर चंडीगढ़ में करीब 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना पर सेक्टर-39 स्थित जीरी मंडी के पास से दबोचा है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक किलो अफीम भी बरामद हुई है। पुलिस शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। पकड़े गए आरोपी की पहचान यूपी के बदायूं निवासी जतिंदर गुप्ता (59) के रूप में हुई। 

विज्ञापन


शुक्रवार को साउथ डीएसपी निहारिका भट्ट ने बताया कि शहर में पिछले कई दिनों से नशा तस्करी के मामले सामने आ रहे थे। इसके बाद सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजदीप सिंह के अगुवाई में एक टीम गठित की गई। शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में नशा सप्लाई करने वाला तस्कर किसी को नशा सप्लाई करने जा रहा है।

विज्ञापन

आरोपी झारखंड से मंगवाता था नशा

Chandigarh police arrested drug smuggler
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic
 इसके बाद पुलिस टीम सेक्टर-39 स्थित जीरी मंडी के पास नाकेबंदी की। इस दौरान वहां से हाथ में लिफाफा लिए गुजर रहा आरोपी पुलिस टीम को देख वहां से मुड़ गया और तेज कदमों से भागने लगा। इससे टीम को शक हुआ, आरोपी को जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम जितेंद्र बताया। जब लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से एक किलो अफीम बरामद हुई। 

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पहले आगरा में जैन नाम के नशा तस्कर के पास ड्राइवर था, लेकिन उसकी मौत होने के बाद वह खुद नशा तस्कर बन गया। आरोपी ने बताया कि उसे झारखंड से एक युवक बदायूं में अफीम देकर जाता था। इसके बाद वह नशा को कम पैसों में खरीदकर ज्यादा दामों पर पंजाब और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करता था। आरोपी बदायूं में ईट भट्टे पर काम करता है। 

एक स्नैचर गिरफ्तार
 साउथ डीएसपी ने बताया कि इसके अलावा मलोया थाना प्रभारी बलदेव कुमार की अगुवाई में एक स्नैचर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 21 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे एक युवक से मोबाइल स्नैच कर फरार हो गया था। शुक्रवार आरोपी स्नैचर को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान यूपी के संभल निवासी हरबीर के रूप में हुई। आरोपी से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed