फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   chandigarh missing boys dead body found, boys dead body found in ludhiana, crime , ludhiana, punjab

चंडीगढ़ से लापता चारों लोगों के शव लुधियाना के पास गाड़ी से मिले

Sat, 30 Apr 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Apr 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
chandigarh missing boys dead body found, boys dead body found in ludhiana, crime , ludhiana, punjab
साढ़े तीन महीने से लापता चंडीगढ़ के चारों युवकों के शव लुधियाना नहर में कार में मिले - फोटो : अमर उजाला
साढ़े तीन महीने से लापता चल रहे चंडीगढ़ के चार युवकों के शव वीरवार सुबह लुधियाना में दोराहा के पास नहर से मिल गए। बुधवार शाम को एक व्यक्ति ने तैराकी करते समय युवकों की कार देखी और पुलिस को सूचना दी। रात होने के कारण पुलिस ने कार को नहर से नहीं निकलवाया।
विज्ञापन


वीरवार सुबह चारों युवकों के परिजन चंडीगढ़ से पहुंचे। इसके बाद दोराहा पुलिस ने क्रेन के जरिए कार को बाहर निकलवाया। कार में चारों युवकों के शव पड़े हुए थे। शवों की हालत काफी खराब हो चुकी थी। कार का अगला हिस्सा और सभी शीशे टूटे हुए थे। दो शव आगे और दो पीछे की सीट पर थे। गाड़ी से ढाई लाख रुपये की नगदी, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया, जिसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान पवन शर्मा, उसके भांजे जयंत रिशी, प्रभजोत नागरा और राम चौधरी निवासी चंडीगढ़ के रुप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस दिन चारों युवक लापता हुए थे उस दिन पुलिस ने इसी जगह पर कार की तलाश में गोताखोर लगाए थे। तब पुलिस को कुछ नहीं मिला था। बुधवार को अचानक से कार मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मछलियों ने खाए शव, पोस्टमार्टम बताएगा मौत का कारण

chandigarh missing boys dead body found, boys dead body found in ludhiana, crime , ludhiana, punjab
साढ़े तीन महीने से लापता चंडीगढ़ के चारों युवकों के शव लुधियाना नहर में कार में मिले - फोटो : अमर उजाला
मृतक पवन के भाई विजय शर्मा ने कहा कि चारों 14 जनवरी को लुधियाना किसी काम से आए थे। देर रात को पवन ने घर पर फोन किया था कि वह लुधियाना से निकल चुके हैं और दो घंटे तक चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। मगर चारों घर नहीं पहुंचे। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाना दोराहा में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। विजय शर्मा ने कहा कि साढ़े तीन महीने से उनके भाई, भांजे और उनके साथियों का कुछ पता नहीं चल रहा था। बुधवार देर शाम को गोताखोर पूर्ण सिंह नहर में तैराकी कर रहा था तो उसे कार दिखाई दी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने कार का पता कराया तो नंबर चंडीगढ़ का था। पुलिस ने उन्हें सूचित किया। वे बाकी सभी के परिजनों को लेकर वीरवार सुबह मौके पर पहुंचे। वीरवार सुबह क्रेन के जरिए पुलिस ने कार बाहर निकलवाई तो उसमें चारों युवकों के शव पड़े हुए थे। थाना दोराहा के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा कि शवों की हालत काफी खराब हो चुकी थी।

गाड़ी से मिली नगदी और अन्य सामान परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एक शव के कुछ हिस्से को तो मछलियों ने खा लिया था। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि युवकों की डूबने से मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि उनकी मौत का कारण क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed