{"_id":"5ad6d4474f1c1b56098b5157","slug":"chandigarh-based-gopal-sweets-owner-sharanjit-singh-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः आंखों में मिर्च झोंककर गोपाल स्वीट्स के मालिक से लाखों रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः आंखों में मिर्च झोंककर गोपाल स्वीट्स के मालिक से लाखों रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
गोपाल स्वीट्स के मालिक से लाखों रुपये लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर 8 स्थ्ति मशहूर गोपाल स्वीट्स के मालिक से आंखों में मिर्च झोंककर लाखों रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है। गोपाल स्वीट्स के मालिक शरणजीत सिंह (55) से मंगलवार रात सवा ग्यारह बजे एक्टिवा सवार तीन बदमाश 6.25 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
वारदात उस समय हुई जब शरणजीत सिंह दुकान से निकलकर सुरक्षा गार्ड दलीप कुमार के साथ घर (कोठी नंबर-762, सेक्टर-8) जाने के लिए अपनी स्कोडा कार (नंबर-सीएच01एएम-0393) में सवार होने के लिए पैदल ही जा रहे थे। यहां पहले से ही घात लगाए बैठे एक अज्ञात लुटेरे ने गाड़ी के पास पहुंचने पर पहले गार्ड दलीप कुमार की आंखों में लाल मिर्ची का पाउडर झोंक दिया। शरणजीत सिंह जब तक कुछ समझते दूसरे लुटेरे ने उनके हाथ से 6.25 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया।
वहीं, तीसरा लुटेरा सेक्टर की कोठी नंबर-1116 के पास एक्टिवा लेकर खड़ा था। वारदात कर दोनों लुटेरे दौड़ कर उसके पास पहुंचे और फिर तीनों एक्टिवा से ही फरार हो गए। सूचना मिलते ही पीसीआर सहित सेक्टर-3, सेक्टर-11 थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच, डीएसपी सेंट्रल और नाइट चेकिंग डीएसपी मौके पर पहुंचे। स्नीफर डॉग को भी लाया गया। गोपाल स्वीट्स के दो कर्मचारियों राजेश व एक अन्य गार्ड ने पुलिस को बताया कि वारदात तीन अज्ञात लोगों ने की।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के बाद भी लुटेरों की एक्टिवा का नंबर पता पुलिस नहीं लगा सकी। हालांकि पुलिस को किसी करीबी या दुकान के किसी पुराने कर्मचारी पर शक है। पुलिस पुराने कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी खंगालेगी।
गार्ड ने फरार होते लुटेरे पर फेंककर मारा डंडा, मिर्च का पैकेट व जूता छोड़ भागे
भाग रहे एक लुटेरे को गार्ड दलीप कुमार ने पीछे से डंडा फेंककर मारा लेकिन आंखों में मिर्च पड़ने के कारण वह देख नहीं सके। एक लुटेरे का एक पैर का जूता मौका-ए-वारदात पर रह गया हालांकि कोठियों के बीच बनी सर्विस गली से फरार होते समय उसने दूसरा जूता भी निकाल दिया। साथ ही सर्विस गली में खड़ी एक कार के पास लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया।
सीसीटीवी फुटेज में भागते दिखे लुटेरे
पुलिस ने आसपास की कोठियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें पुलिस को भागते हुए लुटेरे दिखाई दिए लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट तौर पर नजर नहीं आए। पुलिस ने अलग-अलग कोठियों से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस ने कई कोठियों की फुटेज देखी, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।
बीते साल 4.85 लाख की हुई थी लूट, मामला अनसुलझा
बीते वर्ष एक जनवरी को भी अज्ञात लुटेरे गोपाल स्वीट्स के मालिक शरणजीत सिंह से 4.85 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। यूटी पुलिस का यह केस भी आज तक अनसुलझा है।
शहर में आपराधिक वारदातें चरम पर, पुलिस बेबस
अपराधी शहर में आए दिन झपटमारी, लूट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य जघन्य वारदातें करने में जुटे हैं लेकिन यूटी पुलिस हर मोर्चे पर नाकाम है। वर्ष 1966 में यूटी पुलिस के गठन के बाद पहला ऐसा वर्ष है, जब शुरुआती चार महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और आपराधिक वारदातें चरम पर पहुंच चुकी हैं। दिन हो रात का पहर चौबीसों घंटे शहर में पुलिस से अधिक अपराधी सक्रिय नजर आ रहे हैं।