फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI raid on IG's office and home in punjab

पंजाबः आईजी के घर-ऑफिस पर सीबीआई का छापा, एसएसपी केस में पूछताछ

Sat, 18 Aug 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/फिरोजपुर (पंजाब) Updated Sat, 18 Aug 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
CBI raid on IG's office and home in punjab
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजपुर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गुरिंदर सिंह ढिल्लों के पटियाला स्थित घर और फिरोजपुर स्थित सरकारी निवास स्थान, सदर थाना, सीआईए स्टाफ पर गुरूवार रात को साढ़े दस बजे से लेकर रात के एक बजे तक एक साथ रेड की। यहां से सीबीआई पूर्व एसएसपी शिव कुमार शर्मा की जांच-पड़ताल से संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


ढिल्लों से विजिलेंस ब्यूरो के रिटायर एसएसपी शिव कुमार शर्मा के खिलाफ चल रहे केस के बारे में सवाल पूछे गए। इससे पहले पूर्व एसएसपी शिव कुमार की शिकायत के बाद सीबीआई ने ढिल्लों के बिचौलिये अशोक गोयल को 10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में लुधियाना से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


 सीबीआई की ओर से पटियाला में की गई छापेमारी के दौरान पांच लाख रुपये की नगदी बरामद की जाने की बात कही जा रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम गुरूवार देर रात आईजी फिरोजपुर रेंज गुरिंदर सिंह ढिल्लों के पटियाला स्थित घर पर पहुंची। रेड सुबह तक चली। सीबीआई ने आईजी से सवाल-जवाब भी किए। यह सवाल विजिलेंस ब्यूरो के रिटायर एसएसपी शिव कुमार के खिलाफ चल रहे 2009 के पटवारी हरासमेंट केस से संबंधित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को भी थाना सदर पुलिस ने शिव कुमार शर्मा से पूछताछ की। पुलिस ने किसी भी पत्रकार को थाने में नहीं जाने दिया और न ही शर्मा से मिलने दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शर्मा को दूसरे गेट से चोरी छिपे निकाल दिया। जब पत्रकारों ने सड़क पर शर्मा को घेरा तो शर्मा ने कहा कि मामला सीबीआई देख रही है इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता।

पटवारी हरासमेंट केस में दोबारा कार्रवाई शुरू करवाई थी

CBI raid on IG's office and home in punjab
cbi
आईजी ढिल्लों ने हाल ही में 2009 के पटवारी हरासमेंट केस में कार्रवाई दोबारा से शुरू करते हुए स्पेशल जांच टीम बिठा दी थी। इस केस में विजिलेंस ब्यूरो के रिटायर एसएसपी शिव कुमार शर्मा भी आरोपी हैं। शिव कुमार शर्मा का कहना था कि उन्हें इस केस में गलत फंसाया जा रहा है।

शर्मा ने दर्ज किया था मुख्यमंत्री के खिलाफ केस
एसएसपी शिव कुमार शर्मा 2007 से 2012 तक पटियाला में विजिलेंस के एसएसपी थे। उस दौरान शर्मा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में डीजीपी विर्क, सलाहकार बीएस चहल और रवि सिद्धू को गिरफ्तार किया था।

मैंने सीबीआई द्वारा पूछे सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। रिटायर एसएसपी शिव कुमार शर्मा मुझ पर केस में जांच बंद करने के लिए दबाव डालना चाहते हैं। इसलिए मेरे खिलाफ गलत शिकायत दी गई है। मैं कानून के मुताबिक अपनी ड्यूटी करूंगा। शिव कुमार शर्मा और तीन पूर्व एसएसपी के खिलाफ पटवारी को टार्चर करने के केस में काफी सबूत हैं। गुरिंदर सिंह ढिल्लों, आईजी

आईजी ढिल्लों ने मेरे खिलाफ इस केस को खत्म करने के लिए और मेरे घर से कब्जे में लिए कागजात वगैरह वापस करने के लिए रिश्वत मांगी थी। मैंने इसकी जानकारी सीबीआई को दे दी। शिव कुमार शर्मा, पूर्व एसएसपी, विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed