फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cash Looted in Bank at Faridkot of Punjab

बड़ी वारदात: होंडा सिटी में आए पांच हथियारबंद, तीन कर्मियों को बंधक बना बैंक से लूटे साढ़े तीन लाख

Thu, 04 Jun 2020 06:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Cash Looted in Bank at Faridkot of Punjab
इंडसइंड बैंक में लूट की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदकोट से सटे गांव टहिणा में गुरुवार की दोपहर होंडा सिटी सवार पांच नकाबपोशों ने हथियार के बल पर इंडसइंड बैंक से 3.43 लाख रुपये की नगदी लूट ली। साथ ही आरोपी महिला कैशियर की सोने की चेन और अंगूठी समेत बैंक स्टाफ के तीन मोबाइल फोन भी ले गए। जानकारी मिलते ही एसपी सेवा सिंह मल्ली समेत जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक में न तो कोई सुरक्षा गार्ड था और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब सवा एक बजे इंडसइंड बैंक के बाहर एक होंडा सिटी कार आकर रुकी। कार से चार नकाबपोश उतरे और हथियार के बल पर बैंक के तीन कर्मियों को बाथरूम में बंद कर दिया। हालांकि इस दौरान एक कर्मी ने विरोध करना चाहा तो उन्होंने तेजधार हथियार से उस पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी बैंक की कैशियर वरिन्द्र कौर को पिस्तौल दिखाकर 3.43 लाख की नगदी और उसकी सोने की चेन व एक अंगूठी भी उतरवा ली। साथ ही कर्मियों के तीन मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- प्राइवेट ही नहीं सरकारी नौकरी पर भी छाया संकट, पंजाब में इन कर्मचारियों की छंटनी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशियर वरिन्द्र कौर ने बताया कि चार हथियारबंद नकाबपोश बैंक के भीतर आए जबकि पांचवें ने बाहर से बैंक का शटर बंद कर दिया और उसके बाद बैंक के तीन पुरुष कर्मचारियों को बाथरूम में बंदी बना लिया। इसके बाद लॉकर खुलवा कर पैसे लूट लिए। मेरी सोने की चेन और अंगूठी भी उतरवा ली, जिसकी कीमत करीब एक लाख है। 

आरोपियों में से एक के पास तेजधार हथियार भी था, जिससे उसने एक कर्मी को जख्मी कर दिया। एसपी सेवा सिंह मल्ली ने कहा कि आसपास के कैमरों को खंगालने से पता चला है कि आरोपी होंडा सिटी कार में आए थे। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को आधार बनाकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed