फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to layoffs in government departments of Punjab

प्राइवेट ही नहीं सरकारी नौकरी पर भी छाया संकट, पंजाब में इन कर्मचारियों की छंटनी होगी

Thu, 04 Jun 2020 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jun 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Plan to layoffs in government departments of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के बीच देशभर में निजी क्षेत्र में नौकरियां जाने का सिलसिला जारी है। अब सरकारी कर्मचारियों की नौकरियों पर भी संकट आने वाला है। पंजाब सरकार के एक आदेश के तहत सरकारी विभागों में ऐसे कर्मचारियों की तलाश शुरू हो गई है जिनकी संबंधित विभाग को जरूरत नहीं है या जो कामचोरी करते हैं। 

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से जारी सर्कुलर से साफ हो गया है कि राज्य सरकार ने विभागों से नकारा कर्मचारियों को अब घर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। हालांकि कार्मिक विभाग ने इस बाबत प्रयास पिछले साल मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के आधार पर शुरू कर दिए थे। उस वक्त विभागों को ऐसे कर्मचारी जो 15, 20, 25 और 30 साल की नौकरी कर चुके हैं लेकिन अब उनके पास विभागों में कोई काम नहीं है, की सूची बनाकर भेजने के कहा था। लेकिन इस पर किसी विभाग ने जवाब नहीं दिया था। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- कांग्रेस को झटका दे सकते हैं सिद्धू, इस पार्टी में शामिल होकर बनना चाह रहे सीएम चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लॉकडाउन के चलते राज्य की आर्थिक हालत काफी कमजोर हो गई है। इसके चलते इस मामले को अब गंभीरता से लिया जा रहा है। इस संबंध में पर्सोनल विभाग ने 29 मई को एक रिमाइंडर जारी किया है। इस कड़ी में जल स्रोत विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विभाग में नकारा अधिकारियों-कर्मचारियों की छंटनी करने के फैसले के मद्देनजर अगले सात दिन में ऐसी सूची बनाकर भेजी जाए। सूत्रों के मुताबिक यह रिमाइंडर अन्य विभागों को भी भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed