फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of demanding extortion from girl in Firozpur and youth in Barnala

Punjab News: फिरोजपुर में युवती और बरनाला में युवक से मांगी लाखों की रंगदारी, आरोपी ने गोल्डी बराड़ गैंग का आदमी बताया

Tue, 07 Jun 2022 07:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 07:13 PM IST
सार

बरनाला जिले के गांव ताजोके के एक युवक को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर एक व्यक्ति ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी की मांग की। इस मामले में थाना तपा की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Case of demanding extortion from girl in Firozpur and youth in Barnala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग ने व्हाट्सएप कॉल कर एक युवती से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रकम न देने पर अपहरण की धमकी दी है। युवती को दो दिन से धमकी मिल रही है। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे पांच जून को सुबह 11 बजे मोबाइल नंबर 8054479455 से व्हाट्सएप कॉल आई और खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग का आदमी बताया। उसने कहा कि उसे दो दिन में पांच लाख रुपये चाहिए है, नहीं दिया तो अपहरण कर लेंगे। उसने सोचा कि किसी ने उसके साथ मजाक किया है। 
विज्ञापन


छह जून शाम छह बजे फिर से उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और पूछा कि पैसों का इंतजाम हुआ या नहीं। पैसे न मिलने पर उठा लिया जाएगा। पीड़िता ने इस संबंध में अपने परिजनों को अवगत करवाया। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग की कॉल आने के बाद से पीड़िता भयभीत है। उसने थाना ममदोट पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर से कॉल करने पर ट्रू-कॉलर पर भोला लिखा आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरनाला: तपा के युवक से भी मांगी गई रंगदारी
बरनाला जिले के गांव ताजोके के एक युवक को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर एक व्यक्ति ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी की मांग की। इस मामले में थाना तपा की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थाना तपा में पत्रकारों को पीड़ित युवक ने बताया कि वह एक निजी फैक्टरी में नौकरी करता है। 


सोमवार सुबह उसे करीब 10 बजे मनीला से अज्ञात व्यक्ति की तीन बार व्हाट्सएप कॉल आई, जो अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग गोल्डी व बराड़ का साथी बता रहा था। आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये रंगदारी की मांग की और धमकी दी कि अगर उसने तीन लाख रुपये न दिए तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिवार और साथियों को दी। थाना तपा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed