{"_id":"659ce92eabbd0116f20612e6","slug":"car-snatched-after-firing-at-petrol-pump-in-adampur-of-jalandhar-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: आदमपुर में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, मंडी के आढ़ती को गोली मार कार छीन भागे लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: आदमपुर में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, मंडी के आढ़ती को गोली मार कार छीन भागे लुटेरे
Tue, 09 Jan 2024 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:05 PM IST
सार
पीड़ित व्यक्ति विवेक चड्ढा सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता है। विवेक ने बताया कि वह सुबह-सुबह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आए थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मार कर उसे बुरी तरह घायल किया और उससे कार लूट कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में लूट की वारदात कैद
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर में आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक पड़ते गांव उदेसिया में एक पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाकर एक व्यक्ति से कार छीन ली। लुटेरे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति विवेक चड्ढा सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता है। विवेक ने बताया कि वह सुबह-सुबह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आए थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मार कर उसे बुरी तरह घायल किया और उससे कार लूट कर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। रविवार रात को जालंधर में तीन सुनारों के दुकानों से दो करोड़ के करीब आभूषण चुरा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन