{"_id":"1a1916cf5900c3a1e4eb749d06fdf00b","slug":"campaign-against-foreign-brand-cigarettes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी सिगरेट पीने के शौकीन हैं तो पढे़ं खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी सिगरेट पीने के शौकीन हैं तो पढे़ं खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Apr 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी ब्रांड की सिगरेट पीने वालों के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार करते हुए सरकार जल्द ही मुहिम छेड़ेगी। पंजाब का सेहत विभाग विदेशी ब्रांड की सिगरेट के खिलाफ मुहिम छेड़ेगा। ऐसे ब्रांड की बिक्री बंद कराई जाएगी, जिन पर सेहत को नुकसान संबंधी चेतावनी नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी की अगुवाई में हुई बैठक के दौरान यह मामला सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि राज्यों में विदेशी, खासकर चीन में बनी सिगरेट बिक रही हैं।
विज्ञापन
इस पर चेतावनी का जिक्र नहीं है। नई दिल्ली की बिहेवियरल साइंटिस्ट मीका आही की ओर से दिए आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में करीब 24 लाख लोग तंबाकू का सेवन करते हैं।
विज्ञापन
ज्याणी ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र की ओर से तंबाकू उत्पादों पर 85 प्रतिशत तक चेतावनी दर्ज करने के प्रस्ताव का समर्थन करेगी।
प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने सभी डीसी से कहा कि वे एनजीओ को भी तंबाकू विरोधी मुहिम में शामिल करें। विभागों में आपसी तालमेल के लिए एक-एक नोडल अफसर नियुक्त किया जाए।