फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   by book or crook second marrige to woman

महिला से धोखे से रचा ली दूसरी शादी और...

Thu, 17 Apr 2014 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 17 Apr 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
by book or crook second marrige to woman

धोखे से दूसरी शादी रचाकर महिला की जमीन बेचने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जाता है। आरोपी फतेहगढ़ के मंडी गोबिंदगढ़ निवासी बताया जाता है।

विज्ञापन


पठानकोट के फ्रोफेसर कालोनी निवासी रेखा छाबड़ा ने एडीजीपी क्राइम पंजाब को शिकायत की थी कि उसकी शादी 2 नवंबर 2008 को मंडी गोबिंदगढ़ निवासी पलविंद्र कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि शादी पठानकोट के माडल टाउन स्थित एक धार्मिक स्थल पर हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पलविंद्र कुमार ने धोखे से उसका 12 मरले का प्लाट बेच दिया और शादी में मायका से मिले गहने पर बेच डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि पलविंद्र ने सुनीता नामक महिला के साथ पहले ही शादी कर रखी थी और अपने आप को अविवाहित बताकर उसके साथ धोखे से दूसरी शादी रचाई।

शिकायत की डीएसपी (हेडक्वार्टर) रणजीत सिंह और वूमेन सेल के एएसआई सुखदेव राज की जांच के बाद पलविंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में थाना डिवीजन नं.2 में मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed