जालंधर में सरेबाजार कारोबारी के एक बेटे की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर...बरसाई 8 गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते जालंधर के शास्त्री मार्केट चौक के पास स्थित सेहरा फील्ड कंपनी के ऑफिस में घुसकर छह बदमाशों ने कारोबारी के बेटे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। वहीं हमले में दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं। वारदात के बाद हमलावर बाइकों पर फरार हो गए। डीसीपी गुरमीत सिंह व सिटी एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
सिविल अस्पताल में मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाह प्रदीप सिंह ने बताया कि वह ड्राइवर है और कृषि उपकरण बनाने वाली सेहरा फील्ड कपंनी का सामान ले जाता है। मंगलवार शाम कंपनी के मालिक रविंदर सेहरा के दोनों बेटे कमलप्रीत सिंह उर्फ बब्बू और दविंदर सिंह उर्फ रिंकू दुकान में बैठे थे। अचानक छह हमलावर दुकान में घुस आए। उनके हाथों में धारदार हथियार और रिवॉल्वर थे।
प्रदीप ने बताया कि उन्होंने मुझे यह कहकर एक तरफ कर दिया कि तुमसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बाद उन्होंने दोनों भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कमलप्रीत हमलावरों से उलझा तो हमलावरों ने आठ गोलियां चलाईं। एक गोली उसकी जांघ पर लगी। हमलावरों ने दविंदर के सिर पर दातर से ताबड़तोड़ वार किए।
दविंदर के गिरते ही हमलावर बाइकों पर सवार होकर निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां दविंदर को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में कमलप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि उन पर हमला उनके पड़ोसी गोपी बाजवा ने अपने साथियों के साथ किया है।
बच्चों को लेकर हुए झगड़े के बाद उनकी बाजवा परिवार के साथ 12 साल से रंजिश चल रही है। हमलावरों में गोपी बाजवा, जग्गी, चिद्दी, सोहल, गौरव और सुखमीत सिंह भी शामिल थे। कमलप्रीत ने आरोप लगाया कि हमलावरों को एक डीएसपी ने शह दे रखी थी, जिस कारण उन पर कातिलाना हमला हुआ है।