{"_id":"570cf95f4f1c1b94794a6aba","slug":"bsf-seize-heroin-of-10-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ को पाक बॉर्डर पर मिली 10 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ को पाक बॉर्डर पर मिली 10 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ और तस्करी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल ने पाक बॉर्डर से दस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। ये हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और फेंसिंग पार गेहूं के खेतों में छिपाई गई थी। यह घटना बीएसएफ की बीओपी मोहिंदर (सेक्टर अमृतसर) में घटी।
विज्ञापन
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता और डीआईजी आर.एस कटारिया ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके तहत बीओपी मोहिंदर के पास फेंसिंग पार गेहूं के खेतों में सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
बीएसएफ को हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए। कटारिया ने बताया कि हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और उसे गेहूं के खेतों में छिपा दिया था ताकि भारतीय तस्कर खेती के बहाने फेंसिंग पार जाए और हेरोइन हासिल कर ले।
विज्ञापन