{"_id":"b7b1eafc8848f486c3151dfb0f248f43","slug":"brutally-murder-of-young-man-and-threw-naked-body-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर युवक का नग्न शव नहर में फेंका, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर युवक का नग्न शव नहर में फेंका, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुटेल वासी कृष्ण कुमार का नहर में नग्न शव मिलने पर पीड़ितों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर पीड़ितों ने अस्पताल से शव उठाने से मना कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मामला करनाल(हरियाणा) का है। लोगों के विरोध के बाद मधुबन थाना प्रभारी कमलदीप राणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित शांत हुए और पोस्टमार्टम करवाकर शव को ले गए। पुलिस ने कृष्ण के शव को रिफाइनरी के पास से बरामद किया है। मृतक का शव निवस्त्र हालत में था और उसके गले पर निशान थे।
विज्ञापन
परिजनों ने कुछ लोगों पर कृष्ण की हत्या कर नहर में फेंक देने के आरोप लगाकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार गांव कुटेल वासी 35 वर्षीय कृष्ण कुमार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। वह कई दिन से घर से गायब था। उसके परिवारजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने इस सूचना के बाद कृष्ण की खोजबीन आरंभ कर दी। कृष्ण के परिवारजनों और पुलिस ने उसकी खोजबीन तेज कर दी। कृष्ण के शव को गुरुवार नहर से बरामद कर लिया।
मृतक कृष्ण कुमार के भाई बलवान ने बताया कि गत दिवस उसके गांव के कुछ युवक उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि उन्हीं ने उसकी हत्या कर नहर में फेंक दिया। इस घटना से कृष्ण कुमार के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
खोजबीन के बाद कृष्ण का शव रिफाइनरी के पास निवस्त्र हालत में नहर में तैरता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकाला और परिजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने शव को उठाने से साफ इंकार कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
सूचना पाकर थाना प्रभारी कमलदीप राणा मौके पर पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। थाना प्रभारी कमलदीप का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।