{"_id":"05e9f53c971b7b2f85e777b19465fd07","slug":"brutal-murder-stabbed-to-friend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालियां दी तो दोस्त ने चाकू गोदकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गालियां दी तो दोस्त ने चाकू गोदकर मार डाला
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गालियां देने पर एक युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अनिल कुमार उर्फ नीलू निवासी ईंदरा कालनी, झब्बाल रोड के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के भाई बंटी के बयान पर शिव कुमार उर्फ बाबा, रोहित, मोहित, सन्नी, संतोष राय निवासी झब्बाल रोड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पांचों आरोपी फरार चल रहे है।
विज्ञापन
थाना गेट हकीमा पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के भाई बंटी ने उसका भाई अनिल व शिवकुमार आपस में दोस्त थे। घटना से पहले उनकी किसी बात को लेकर आपस में गालीगलौच हो गई थी। इस बात को लेकर शिव ने उसके भाई को मारने के लिए योजना बना ली।
विज्ञापन
योजना के तहत उसने अनिल को फोनकर एक सुनसान जगह पर बुलाया। वहां शिवकुमार ने रोहित, मोहित, सन्नी, संतोष राय के साथ मिलकर उसके भाई पर चाकू से हमलाकर दिया। इससे अनिल की मौके पर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर थाना गेट हकीमा के एसएचओ अमरीक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस अनिल का शव परिजनों के हवाले कर दिया। एसएचओ ने बताया आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।