{"_id":"0e69becb795b05c4cbb658f4d12d8da3","slug":"brutal-murder-of-nri-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई की हत्या कर शव रजबाहे में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई की हत्या कर शव रजबाहे में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Fri, 09 Oct 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई नवयुवक की हत्या करके उसके शव को रजबाहे में फेंकने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के फरीदकोट के बरगाड़ी के गांव बहिबल खुर्द का है।
विज्ञापन
बीती 7 अक्तूबर से लापता एनआरआई गगनदीप सिंह (28) का शव मुक्तसर के गांव छत्तेआना रजबाहे से बरामद हुआ है। उसके हाथ, पांव व गला रस्सी से बंधे हुए मिले हैं। थाना बाजाखाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मृतक गगनदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा 8 साल से सिंगापुर में रहता था और 20 सितंबर को ही गांव लौटा था।
7 अक्तूबर को शाम 6 बजे वह साइकिल पर खेतों में चक्कर लगाने गया था। देर रात न लौटने पर जब उन्होंने तलाश शुरू की तो उसका साइकिल रजबाहे के पास बरामद हुआ। रजबाहे में तलाश के दौरान उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव के हालात को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन