{"_id":"574d9cba4f1c1b7a28109fde","slug":"brutal-fire-at-godrej-feed-fectory-5-scorched-3-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदरेज की फीड फैक्टरी में भीषण आग से 5 झुलसे, 3 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदरेज की फीड फैक्टरी में भीषण आग से 5 झुलसे, 3 गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ान्ना, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 01 Jun 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के खन्ना के गांव ईकोलाहा के पास बनी गोदरेज की फीड फैक्टरी की पांचवीं मंजिल पर मंगलवार को अचानक आग लग गई। इससे पांच मजदूर झुलस गए। सभी को खन्ना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से तीन मजदूर रविंदर सिंह (24) निवासी खन्ना, हंस राज (35) गांव ढ़क का कोटला और बलजिंदर सिंह (35) गांव होल को गंभीर हालत के चलते पटियाला के राजिंदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बलदेव सिंह (55) वासी फेजगढ़ और गुरमीत सिंह (27) गांव गगड़ा माजारा का खन्ना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बलदेव सिंह ने बताया कि फैक्टरी में मुर्गियों और मछलियों के लिए फीड तैयार की जाती है। मंगलवार शाम करीब चार बजे सभी लोग पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। अचानक आग लग गई और वे उसकी चपेट में आ गए। आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाया और उन्हें बाहर निकाला। मजदूरों का इलाज कर रहे डॉ. रविश छाबड़ा ने बताया कि तीनों मजदूर 70 से लेकर 80 प्रतिशत तक जल चुके थे, इसलिए उन्हें रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
सिटी थाना एसएचओ सुखराज सिंह भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने कहा कि घायलों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की रही है।
विज्ञापन