फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   brutal fire at godrej feed fectory, 5 Scorched, 3 serious

गोदरेज की फीड फैक्टरी में भीषण आग से 5 झुलसे, 3 गंभीर

Wed, 01 Jun 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ान्ना, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ान्ना, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 01 Jun 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
brutal fire at godrej feed fectory, 5 Scorched, 3 serious
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : file photo

पंजाब के खन्ना के गांव ईकोलाहा के पास बनी गोदरेज की फीड फैक्टरी की पांचवीं मंजिल पर मंगलवार को अचानक आग लग गई। इससे पांच मजदूर झुलस गए। सभी को खन्ना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से तीन मजदूर रविंदर सिंह (24) निवासी खन्ना, हंस राज (35) गांव ढ़क का कोटला और बलजिंदर सिंह (35) गांव होल को गंभीर हालत के चलते पटियाला के राजिंदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बलदेव सिंह (55) वासी फेजगढ़ और गुरमीत सिंह (27) गांव गगड़ा माजारा का खन्ना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती बलदेव सिंह ने बताया कि फैक्टरी में मुर्गियों और मछलियों के लिए फीड तैयार की जाती है। मंगलवार शाम करीब चार बजे सभी लोग पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। अचानक आग लग गई और वे उसकी चपेट में आ गए। आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाया और उन्हें बाहर निकाला। मजदूरों का इलाज कर रहे डॉ. रविश छाबड़ा ने बताया कि तीनों मजदूर 70 से लेकर 80 प्रतिशत तक जल चुके थे, इसलिए उन्हें रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन


सिटी थाना एसएचओ सुखराज सिंह भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने कहा कि घायलों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed