{"_id":"5d25e2fb8ebc3e6ca56c2cd3","slug":"brother-killed-his-brother-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्लः छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, खेत जाते वक्त हुई थी बहस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों का कत्लः छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, खेत जाते वक्त हुई थी बहस
Thu, 11 Jul 2019 12:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के फिल्लौर के निकट गांव कटाना में छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया। दोनों एक साथ सुबह खेतों में काम करने के लिए निकले थे। रास्ते में दोनों में बहस हो गई और छोटे ने कस्सी से ताबड़तोड़ वार कर बड़े भाई की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद भी था। पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव कटाना के रहने वाले सगे भाई मंगत सिंह (52) और चूहड़ सिंह बुधवार सुबह अपने खेतों के लिए एक साथ घर से निकले थे।
विज्ञापन
रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि चूहड़ सिंह ने मंगत सिंह पर कस्सी से हमला कर दिया। चूहड़ सिंह ने मंगत पर तब तक वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इस बाद आरोपी दौड़ता हुआ घर आया और अपनी पत्नी को साथ लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर फिल्लौर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी फिल्लौर दविंदर कुमार का कहना है कि पुलिस ने मृतक मंगत सिंह की पत्नी के बयान कलमबद्ध कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक मंगत सिंह व चूहड़ सिंह तीन भाई हैं, इनका सबसे छोटा भाई विदेश में है।