फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   british player sexual abuse case sardar singh get clean chit from ludhiana police

ब्रिटिश खिलाड़ी से रेप, गर्भपात केस में भारतीय हॉकी कप्तान को क्लीन चिट

Thu, 12 May 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 12 May 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
british player sexual abuse case sardar singh get clean chit from ludhiana police
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप - फोटो : file photo
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह को ब्रिटिश मूल की खिलाड़ी से रेप, गर्भपात के केस में लुधियाना पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। जांच के लिए बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने कमिश्नर को सौंपी रिपोर्ट में लिखा है कि ब्रिटेन की महिला के आरोप सही साबित नहीं होते।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिन ही ब्रिटिश मूल की खिलाड़ी अर्शपाल कौर ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाए थे कि सरदार सिंह ने उसके साथ लुधियाना के अलावा पंचकूला में भी रेप करने की कोशिश की थी। उन्होंने बकायदा लैपटॉप पर सरदार सिंह के साथ की तस्वीरों को भी सबूत के तौर पर दिखाया था।
विज्ञापन


एसआईटी ने पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि ब्रिटिश खिलाड़ी का आरोप था कि वह सरदार सिंह के साथ लुधियाना में रही है, जहां सरदार सिंह ने उससे रेप किया था। पर जांच में ये बात साबित नहीं हुई। महिला भी लुधियाना में सरदार के साथ रहने का कोई सबूत नहीं पेश कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये मामला तीन महीने पहले सामने आया था, जब उक्त ब्रिटिश मूल की खिलाड़ी ने लुधियाना के कुमकलां थाना में सरदार सिंह पर रेप, मारपीट और गर्भपात के आरोप लगाए थे। इस मामले में तत्कालीन कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने एडीसीपी सतबीर अटवाल और तत्कालीन एसीपी गुरप्रीत पुरेवाल की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई थी।

british player sexual abuse case sardar singh get clean chit from ludhiana police
हॉकी कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ अर्शपाल कौर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
सरदार सिंह की मंगेतर होने का दावा करने वाली एनआरआई युवती ने कहा है कि वह सरदार को सबक सिखाएंगी। क्योंकि उन्होंने कानूनी दाव-पेंच के जरिये एक लड़की की जिंदगी से खिलवाड़ किया है।

प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता में युवती ने कहा कि अब वह सरदार के साथ विवाह नहीं करेंगी। बल्कि, उसे सबक सिखाने केलिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। लुधियाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि, उसे पंचकूला या सिरसा में शिकायत देने को कहा है। क्योंकि विदेश से आने केबाद सरदार ने उसे पंचकूला में रखा था। वह सरदार के संत नगर, सिरसा स्थित घर में भी ठहरी थी।

युवती ने कहा कि सरदार कह रहा है कि वह उसकी बहन है। क्या कोई बहन करवा चौथ का व्रत रख सकती है। सरदार केमाता-पिता और रिश्तेदार उसे जानते हैं। कई धार्मिक स्थलों के दर्शन करने भी वे इकट्ठे गए थे। उसकेपास मंगेतर होने केबहुत से सबूत हैं। सरदार उसे हमेशा यही कहता रहा कि 2016 केओलंपिक खेलों केबाद उससे शादी करेगा। युवती ने कहा कि उसे अमेरिका में स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप मिल गई थी, लेकिन सरदार ने उसे शादी का झांसा देकर इंग्लैंड बुला लिया। उसकी पढ़ाई बर्बाद हो गई। युवती ने सरदार के माता-पिता और भाई पर गलत शब्दावली इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

निजी संबंधों से संबधित कई फोटोग्राफ भी लैपटॉप में दिखाए

british player sexual abuse case sardar singh get clean chit from ludhiana police
सरदार सिंह
प्रेसवार्ता में युवती ने सरदार सिंह के साथ अपने निजी संबंधों से संबधित कई फोटोग्राफ भी लैपटॉप में दिखाए। जिनमें वह खुद सरदार सिंह और उनके परिवार वालों के साथ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही वह फोटो भी दिखाए जिसमें सरदारा सिंह ने एक टूर्नामेंट में जीत के बाद अपना गोल्ड मेडल उसके गले में डाला हुआ था। सरदार सिंह भी साथ खड़े थे। पीड़ित ने सवाल उठाया कि अगर वह उनकी आम प्रशंसक होती तो कोई भी खिलाड़ी उसके गले इस तरह मेडल क्यों डालेगा। अगर वह केवल उनकी दोस्त होती तो करवा चौथ, जन्मदिन, परिवार वालों के साथ क्यों दिखाई देती।

वहीं उनके साथ आई महिला वकील ने कहा कि लुधियाना में इस बारे में केस दर्ज कराया गया था। लेकिन वहां की पुलिस का कहना है कि उन्हें पंचकूला या फिर सिरसा, जहां सरदारा सिंह का घर है, वहां जाकर शिकायत दर्ज कराएं। वकील का कहना है कि मामले में जरूरत पड़ी तो कानूनी कदम उठाए जाएंगे। महिला आयोग के पास भी पीड़ित को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed