{"_id":"56fd4f594f1c1b1d36f00113","slug":"breaked-glass-of-car-theft-of-laptop-and-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ दो लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़ दो लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 17 में शॉपिंग के लिए आई लड़की की कार का शीशा तोड़ कर दो लैपटॉप व मोबाइल फोन चोर उड़ा ले गये। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार शाम को सेक्टर 17 की पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर के गई लड़की की गाड़ी में रखे दो लैपटॉप व एक मोबाइल फोन चोरी हो गये।
विज्ञापन
लड़की जब करीब एक घंटे बाद गाड़ी के पास आई तो कार का एक तरफ का शीशा टूटा हुआ था व कार से दोनों लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी हो रखे थे। जिसके बाद उसने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में सेक्टर 10 डीएवी कॉलेज के बाहर से गाड़ी के बोनट से मोबाइल फोन चोरी हो गया। सेक्टर 26 निवासी अमनदीप सिंह ढुल्ल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की उसकी गाड़ी के बोनट पर मोबाइल फोन रखकर वो भूल गया था।
विज्ञापन
जिसके बाद वापस आ कर देखा तो फोन गायब था। पीड़ित ने आसपास काफी ढूंढा लेकिन फोन का कुछ पता नही चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।