{"_id":"230e997ab0ebb488ad3a942c6e1483a4","slug":"boy-girl-dead-bodies-found-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 24 Jun 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पानीपत में रेलवे ट्रैक पर प्रेमी-प्रमिका के शव मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छानबीन कर रही है कि कहीं यह ऑनर किलिंग तो नहीं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह पानीपत-जींद रेल लाइन पर दो शव पड़े हुए देखे गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि दोनों मृतक गांव नारा के थे। युवक नारा का लड़का था और युवती नारा की बहू। युवक अविवाहित था और युवती दो बच्चों की मां थी। दोनों में प्रेम संबंध चल रहा था।
विज्ञापन
आज सुबह दोनों के शव रेल ट्रैक पर मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शवों को शवगृह में रखवा दिया गया और परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन