फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy Fired in Ludhiana, Death

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोलियां, मौत

Mon, 17 Feb 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 17 Feb 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
Boy Fired in Ludhiana, Death
बहादुर के रोड पर सोमवार की देर रात को उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब पुरानी रंजिश की वजह से कुछ युवकों ने प्रताप नगर निवासी सुखविंदर सिंह नागरा को गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन


बुरी तरह से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी 4 स्वप्न शर्मा, एसीपी रमनीश चौधरी व थाना बस्ती जोधवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसीपी रमनीश चौधरी ने बताया कि सुखविंदर सिंह की इलाके में रहने वाले कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह देर रात को किसी काम से जा रहा था। रास्ते में आजाद नगर के पास ही युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ हाथापाई कर बुरी तरह से घायल कर दिया और उसे गोलियों से भून दिया।

दो गोलियां सीधे सुखविंदर के शरीर पर जा लगीं। वह बुरी तरह से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

एसीपी ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed