{"_id":"6220e3367b7ae4f1e1cdde56a22840de","slug":"boxer-dead-body-found-in-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक के पास मिला बॉक्सर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक के पास मिला बॉक्सर का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरमिलाप नगर और इंडस्ट्रियल एरिया के बीच रेलवे ट्रैक के पास से 31 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। युवक के शरीर की कई हड्डियां टूटी हुई हैं, जबकि एक पैर पर गंभीर चोट और शरीर पर कालिख का निशान भी हैं। इसे देखकर पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान बलटाना सैनी विहार फेस-3 निवासी योगेश के तौर पर हुई है, जो पेशे से इंजीनियर होने के साथ-साथ बॉक्सर भी था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है, जहां डॉक्टरों की टीम रविवार को पोस्टमार्टम करेगी।
विज्ञापन
बीबीएमबी से रिटायर नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम से ही उनका बेटा लापता था, काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि योगेश ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरियां भी की थी, लेकिन फिलहाल वह कोई काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोपहर बाद योगेश के दो दोस्तों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास किसी का शव पड़ा है। इसके बाद नरेश कुमार दोनों युवकों के साथ घटनास्थल की तरफ गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा तो उनके बेटे का शव झाड़ियों के बीच पड़ा था। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद मौके पर जीआरपी पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया।
हत्या की जताई आशंका
मृतक के पिता नरेश कुमार ने बताया कि उनके बेटे के पास कोई कमी नहीं थी। उन्होंने बताया कि घर से शुक्रवार को बाहर दोस्तों के बुलाने पर गया, लेकिन उसके नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। पिता ने बताया कि उनके बेटे की दोस्ती आसपास के कुछ ऐसे युवकों से भी हो गई थी, जो नशे का सेवन करता है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर सच्चाई सामने लाने की पुलिस से गुहार लगाई है।
हरनेक सिंह, एसएचओ, जीआरपी ने बताया कि मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान को देखकर फिलहाल ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत की आशंका है। दिल्ली से आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में एक व्यक्ति के आने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों के भी बयान लेकर सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है।