{"_id":"575669df4f1c1b191d9c5c01","slug":"bomb-blast-in-private-bus-at-fatehabad-fifteen-passanger-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के फतेहाबाद में निजी बस में धमाका, 15 के घायल होने की खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा के फतेहाबाद में निजी बस में धमाका, 15 के घायल होने की खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
फ्रेंड्स सोसायटी की बस जाखल से फतेहाबाद की ओर जा रही थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना कस्बे में एक प्राइवेट बस में धमाका होने से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका फतेहाबाद रोड पर हुआ। फ्रेंड्स सोसायटी की बस जाखल से फतेहाबाद की ओर जा रही थी तो भूना में बस में धमाका हो गया।
बस के ड्राइवर सुखविंदर सिंह और कंडक्टर प्रवीण कुमार बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक एसएसपी गंगाराम पूनिया मौके पर पहुंच चुके थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके से बारूद मिला है। विवरण की प्रतीक्षा है।
इसी साल पानीपत में चार माह के भीतर ट्रेन में दो बार बैटरी बम धमाका और कुरुक्षेत्र में मई में चलती बस में ऐसा ही धमाका हो चुका है।
इन घटनाओं की जांच कर रही एनआईए और अन्य खुफिया एजेंसियां अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची हैं, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी वारदात के रिहर्सल के रूप में इस तरह के विस्फोट किए जा रहे हैं।