{"_id":"bfa64fcd499255dba53c78d66d4e69cc","slug":"bmw-out-of-control-businessman-son-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस लगाते बीएमडब्ल्यू बेकाबू, बिजनेसमैन के बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस लगाते बीएमडब्ल्यू बेकाबू, बिजनेसमैन के बेटे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 16 Mar 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर रोड पर शनिवार देर रात रेस लगाती एक बीएमडब्ल्यू कार बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन
कार पलटने से उसमें सवार लायलपुर स्वीट्स के अक्षित खरबंदा (26) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त शराब कारोबारी का बेटा रजत छाबड़ा गंभीर रुप से घायल हो गया।
वहां मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत इलाज के लिए मैडीवेज अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पक्खोवाल रोड पर अक्षित खरबंदा और रजत छाबड़ा अपने कुछ साथियों के साथ खड़े हुए थे। इस दौरान वहां पर रेस लगाने की बात हुई।
विज्ञापन
अक्षित और रजत टू सीटर बीएमडब्ल्यू कार, जबकि दो युवक ऑडी कार पर रेस लगाने के लिए फिरोजपुर रोड पर निकल गए। जब बीएमडब्ल्यू कार एमबीडी मॉल के पास पहुंची तो तेज रफ्तार होने की वजह से कार बेकाबू हो गई।
कार खंभे से टकराई और पलटियां खाते हुए करीब पचास मीटर दूर जा गिरी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार को पलटते देख दोनों ओर से ट्रैफिक रुक गया।
कार पलटते हुए जब गिरी तो लोगों ने तुरंत कार में से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें मैडीवेज अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने अक्षित को मृत घोषित कर दिया, जबकि रजत को डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।