{"_id":"5702a1fb4f1c1bc857c8112d","slug":"bloody-clash-between-2-group-of-naya-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव में दो गुटों में खूनी भिड़ंत, सात बुरी तरह से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नयागांव में दो गुटों में खूनी भिड़ंत, सात बुरी तरह से घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नया गांव(मोहाली)
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने टैक्सी चालक के सहयोग से महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके मां बाप को सौंप दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव में दो गुटों में खूनी भिड़ंत का मामला सामने आया है। इलाके की मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल राकेश के बयानों के आधार पर कृष्ण यादव, बहादुर सिंह, जय सिंह, परमिंदर सिंह, शुभनाथ, ईमान, राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना इलाके में स्थित शिव मंदिर के पास की है। अमूमन रेहड़ी वाले इसी जगह पर रेहड़ियां लगाते हैं। इस दौरान एक रेहड़ी वाले की दूसरे वाले से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच दोनों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
दोनों गुटों में हाथापाई हो गई। इस बीच दूसरे गुट ने राकेश व उसके साथियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के मामला दर्ज का कार्रवाई शुरू कर दी है।