फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blind Murder Mystery Has been solved by rewari police, haryana news

जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया और शराब पिलाकर काट दी गर्दन

Wed, 15 Mar 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Wed, 15 Mar 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Blind Murder Mystery Has been solved by rewari police, haryana news
- फोटो : Demo Pic
रेवाड़ी पुलिस ने कटे सिर और धड़ के ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। दो मार्च को एनएच-71 के किनारे फिदेड़ी गांव के एक खेत में जिस व्यक्ति की धड़ मिली थी, उसकी पत्नी ने ही गांव में ही रहने वाले अपने प्रेमी से उसकी हत्या करवाई थी।
विज्ञापन


सदर एसएचओ राम कुमार ने अशोक कुमार की हत्या की साजिश रचने वाले दोनों आरोपियों, मृतक की पत्नी रेखा और उसके प्रेमी रामनिवास को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। दोनों पाल्हावास के ही रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर गजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने की कोशिश में जुटी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि अशोक कुमार शराब पीकर पत्नी रेखा से मारपीट करता था। मारपीट के चलते ही रेखा की अशोक के दोस्त रामनिवास से नजदीकी बढ़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान छिपाने के लिए नहर में फेंका था सिर

Blind Murder Mystery Has been solved by rewari police, haryana news
गौरतलब है कि 2 मार्च की रात को धड़ मिलने के बाद पुलिस को 9 मार्च को जेएलएन नहर में सिर भी मिला था। उसकी पहचान बाद में अशोक कुमार के रूप में हुई थी।  डीएसपी ने बताया कि दो मार्च को रामनिवास अपने जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर अशोक को बाइक पर अपने साथ ले गया। उसे धारूहेड़ा तक घुमाया और इसके बाद हाईवे किनारे फिदेड़ी गांव के खेत में देसी शराब पिलाई।

बेसुध होने के बाद उसने अशोक की गला रेतकर हत्या कर दी। रामनिवास ने पुलिस को बताया कि रेखा नेउसे अशोक की हत्या करने के लिए उकसाया था। हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए अशोक का सिर धड़ से अलग किया और जेएलएन नहर में फेंक दिया। इसके बाद उसने रेखा को फोन कर बताया कि रास्ते से रोड़े को हटा दिया है।

आरोपी के चार और महिला के हैं तीन बच्चे
रेखा के तीन कमउम्र बच्चे हैं, इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। जबकि राम निवास की चार लड़कियां हैं। सबसे छोटी बेटी महज तीन माह की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed