{"_id":"6591309e613a6a92d500bcd9","slug":"bike-riding-youth-opened-fire-in-amritsar-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नववर्ष से पहले अमृतसर में दिखी गुंडागर्दी, बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: नववर्ष से पहले अमृतसर में दिखी गुंडागर्दी, बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी
Sun, 31 Dec 2023 02:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:44 PM IST
सार
नववर्ष से पहले अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मगर शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हैं। छेहरटा इलाके में अचानक फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के छेहरटा इलाका में शनिवार की रात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चिकन की दुकान के बाहर फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वारदात के कुछ देर बाद ही पहुंची पुलिस पार्टी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर बाइक सवार युवकों की पहचान शुरु कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि छेहरटा के खंडवाला में स्थित स्टैंडर्ड अहाता के सामने मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पुरानी रंजिश में फायरिंग की। यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले अहाता में कुछ युवक आए थे। चिकन में नमक को लेकर इनका अहाते वाले से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
उसी रंजिश के तहत शनिवार की रात युवकों ने अहाता के बाहर फायरिंग की। हालांकि इस दौरान किसी के जख्मी होने की बात सामने नहीं आई। छेहरटा थाना प्रभारी निशान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो युवकों के बीच झगड़ा हुआ है। एक युवक ने उन्हें इसकी शिकायत दी। फायरिंग करने वाले मोटरसाइकिल सवार आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन