{"_id":"76a9bbbfd9174f11dc20ab5254c2a48f","slug":"bike-accident-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन होल में गिरा बाइक सवार, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेन होल में गिरा बाइक सवार, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
Updated Tue, 01 Jul 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
मोहाली के कुराली में रेलवे पुल की सर्विस रोड पर खुले पड़े मेनहोल में सोमवार रात एक मोटरसाइकिल सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंख में सरिया लगने गंभीर चोट आई है। ऐसे में उसकी आंख की रोशनी जाने का खतरा भी पैदा हो गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार निहोलका रोड पर एक दुकान पर काम करने वाला दारा सिंह बीती रात लगभग 9 बजे अनाज मंडी स्थित घर जा रहा था।
इसी दौरान रेलवे पुल की सर्विस रोड पर जब वह माता शीतला के मंदिर के समीप पहुंचा, तो उसकी मोटरसाइकिल खुले मेनहोल में गिर गई। इस दौरान एक मोटा सरिया दारा सिंह की आंख के पास से दूसरी तरफ निकल गया। घायल हुए दारा सिंह को मौके पर एकत्रित लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायल दारा सिंह ने बताया कि पीजीआई की इमरजेंसी में डाक्टरों ने उसकी जांच और टेस्ट करने के बाद आंखों की नजर खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। उसने बताया कि डाक्टरों ने आंख के आपरेशन और प्लास्टिक सर्जरी करने की जरूरत बताते हुए उपचार पर लगभग 1 लाख रुपये खर्च आने की बात कही है।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह दुकान पर काम करके अपना गुजारा चला रहा है। इस हालत में वह इतनी राशि कहां से लाएगा। इसी दौरान दारा सिंह ने नगर काउंसिल और जिला प्रशासन से वित्तीय सहायता की मांग की है।