दामाद ने ही तलवार से काट ससुर को उतारा था मौत के घाट, फिर पुलिस को फोन लगा कही थी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के हलका भोआ के गांव मणिपुर में घर के बंटवारे को लेकर दामाद करतार चंद ने ही ससुर बचन लाल की हत्या की थी। इस बात का खुलासा थाना सदर की पुलिस ने देर रात तक चली जांच के बाद शुक्रवार को किया। पुलिस ने मृतक की छोटी बेटी बेबी की शिकायत के आधार पर दामाद करतार चंद पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल करतार चंद फरार बताया जा रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में बेबी ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। पिता के अकेले होने के चलते वह उनके पास रहती है। वहीं मकान में हिस्सा लेने के लिए उसकी बड़ी बहन दर्शना और जीजा करतार चंद परिवार सहित उनके घर के आंगन में तंबू लगाकर रहते हैं। गुरुवार शाम 5 बजे के करीब जीजा करतार चंद शराब पीकर घर आया और खुले में शौच करने लगा।
पिता बचन लाल ने उसे ऐसा करने से मना किया तो शराब के नशे में धुत करतार गाली-गलौच करते हुए अपने तंबू में गया और तलवार लेकर आ गया। देखते-देखते उसने तलवार के चार वार उसके पिता के सिर और माथे पर किए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी करतार चंद ने तलवार की एक वार साली बेबी पर किया लेकिन चूकने से तलवार उसकी बाजू पर लगी।
आरोपी ने खुद किया पुलिस को फोन
पुलिस सूत्रों की मानें तो करतार चंद ससुर का कत्ल कर घर से बाहर गया और पास में बहती कूहल में तलवार फेंक दी। उसके बाद ससुर के कत्ल केस में साली को फंसाने के लिए दोबारा घर लौटा और खून से सने कपड़े बदलकर खुद पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर दिया। पुलिस के आने के बाद उसने अपनी छोटी साली बेबी पर पिता को मारने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
पुलिस को पूरी रात गुमराह करने के बाद सुबह उसने अपना जुर्म कुबूल किया। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े तो बरामद कर लिए हैं लेकिन जिस तलवार से उसने बचन लाल का कत्ल किया वह नहीं मिल पाई। पुलिस शुक्रवार पूरा दिन कूहल से तलवार को रिकवर करने की कोशिश करती रही।