फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big brother rape youngest brother wife at charkhi dadri

उधार चुकाने के लिए पत्नी को बड़े भाई के आगे परोसा

Fri, 03 Jul 2015 04:05 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
big brother rape youngest brother wife at charkhi dadri

जिसके साथ सात फेरे लिए थे। उसे ही उधार चुकाने के नाम पर दांव पर लगा दिया और वह भी बड़े भाई के सामने। बड़ा भाई और एक अन्य व्यक्ति महिला को बेहोश कर काफी दिनों तक उससे दुष्कर्म करते रहे। महिला की हालत बिगड़ने पर घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


मामला, हरियाणा के चरखीदादरी कस्बे में रविदास नगर का है। महिला ने दिल्ली में परिजनों को सारी बताई तो दिल्ली के जाफरपुर इलाके की थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि होने पर पुलिस ने दादरी पुलिस को अवगत करवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के पति, जेठ, जेठानी व पड़ोस के एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म, साजिश रचने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पूरी साजिश उसके पति व जेठानी ने रची थी

big brother rape youngest brother wife at charkhi dadri

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति संजय ने बड़े भाई विजय व पड़ोस के 1 युवक हरकेश से करीब 25,000 रुपए उधार लिए थे।

पैसे न चुका पाने पर संजय ने उसे ही दोनों के सामने पेश कर दिया। जून की छुट्टियों में उसके दोनों बच्चे दिल्ली में अपने मामा के घर गए हुए थे। इसी दौरान विजय व हरकेश ने कभी उसे बेहोश कर तो कभी मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे रेप किया।

लगातार रेप होने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। दिल्ली मायके में फोन कर उसके ज्यादा बीमार होने की बात बताई। परिजन उसे दिल्ली ले गए। दिल्ली अस्पताल में भर्ती करवाने के दौरान उसने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत की जानकारी परिजनों को दी।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना की पूरी साजिश उसके पति व जेठानी ने रची थी। पति जानबूझकर अपने चाचा के घर जाकर सोता था तथा पीछे से दोनों आरोपी उससे दुष्कर्म करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed