{"_id":"856dc9692d9d974cbe0e04552b594f51","slug":"beware-of-to-order-after-seeing-advt-on-television-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी पर विज्ञापन देखकर सामान मंगाना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीवी पर विज्ञापन देखकर सामान मंगाना पड़ा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, ओढां (सिरसा)
Updated Sat, 08 Nov 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
टीवी चैनलों पर विज्ञापनों के जरिये सब्जबाग दिखाकर कुछ कंपनियां लोगों को ठग रही हैं। इसका एक उदाहरण ओढां में देखने को मिला। यहां एक युवक ने टीवी पर देखकर सोफा कम बेड सेट मंगवाया।
विज्ञापन
लगभग 7 हजार रुपये अदा करने के बाद उसने जब पैकेट खोला तो उसमें से पुरानी मैगजीन निकली। अब यह युवक कंपनी को फोन कर-करके हार चुका है।
ओढां निवासी सुखदर्शन सिंह ने एक टीवी चैनल पर एयर लाउंज सोफा कम बेड सेट का विज्ञापन देखकर नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करके आर्डर दिया। यह आर्डर 18 दिन बाद उसे डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ, जिसकी एवज में उसने 6819 रुपये भुगतान किए।
विज्ञापन
सुखदर्शन सिंह ने बताया कि जब उसने पार्सल खोलकर देखा तो उसे जोर का झटका लगा। पैकेट में एयर लाउंज की जगह पुरानी मैगजीन भरी हुई थी।
खुद को ठगा महसूस करने के बाद सुखदर्शन सिंह ने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया तो उसे फैक्स भेजने को कहा गया। उसने फैक्स से भी शिकायत भेज दी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापनों के इसी सब्जबाग के झांसे में आए गांव टप्पी के जगजीत सिंह ने चेहरा बताओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता में टाटा सफारी जीतने के नाम पर एक लाख रुपये से ज्यादा की चपत खाई थी।
वहीं, गांव जलालआना के एक राज मिस्त्री ने भी एक लाख से अधिक व माधोसिंघाना के किसान राजेंद्र सिंह ने दो लाख रुपये का नुकसान झेला था।