फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   befor daughter marriage, father commit suicide

बेटी का रिश्ता टूटा तो बाप का खौफनाक कदम

Fri, 13 Feb 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Fri, 13 Feb 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
befor daughter marriage, father commit suicide

पंजाब के जगरांव (लुधियाना) के गांव जटपुरा में दो परिवारों में हुए जमीन विवाद ने जहां बेटी का रिश्ता तुड़वा दिया, वहीं इससे परेशान पिता ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक ने सुसाइड नोट में उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले एक कांग्रेसी नेता समेत 9 लोगों के अलावा एक थानेदार को जिम्मदार ठहराया है।

विज्ञापन


इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ इकट्ठा होकर जगरांव जीटी रोड पर धरना दे दिया। पीड़ित परिवार ने जितनी देर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक मृतक का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


जटपुरा निवासी बलवीर सिंह का गांव के ही एक परिवार के साथ जमीन विवाद चल रहा था। डेढ़ साल पहले दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसमें बलवीर के विरोधी पक्ष ने उसके खिलाफ दर्ज करवाए मामले में उसकी पत्नी और बेटी समेत कई लोगों के नाम लिखवा दिए थे। बलवीर की बेटी का कुछ दिन पहले ही रिश्ता तय हुआ था। उसकी शादी की तारीख अगले महीने रखी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग

befor daughter marriage, father commit suicide

इस दौरान बेटी के मंगेतर परिवार को उस पर दर्ज मामले का पता लगा तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। इससे बलवीर सिंह ने बुधवार शाम घर में पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए एनआरआई जरनैल सिंह कनाडा, कांग्रेसी नेता जगरात सिंह राजा, बंत सिंह, मेहर सिंह, उसका बेटा गुरचरण सिंह, उसकी माता बलवीर कौर, अमरीक सिंह उसका बेटा गुरप्रीत सिंह और अमरीक सिंह की पत्नी सरबजीत कौर को जिम्मेदार बताया है।

इसमें उसने कहा कि इनकी तरफ से दर्ज किए गए मामले ने उसे काफी परेशान किया है। राजीनामा होने के बावजूद पुलिस भेज कर जीना दुर्लभ कर रखा था। उसने जगरांव पुलिस के एक एएसआई मलकीत सिंह का भी जिक्र करते हुए कहा कि उक्त थानेदार उससे रिश्वत मांगता था। इस मामले में थाना हठूर की पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर मृतक की पत्नी, बेटी और परिवार समेत बड़ी संख्या में लोगों ने जगरांव जीटी रोड पर धरना लगा दिया।

डीएसपी, एसपी एच परमार की ओर से इंसाफ देने का भरोसा और एसपी एच बहादुर सिंह की तरफ कार्रवाई करने के दिए भरोसे के बावजूद पीड़ित परिवार ने कहा कि मृतक बलवीर सिंह का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे जब तक उन्हें आत्महत्या करने को मजबूर करने वाले को गिरफ्तार न किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed