{"_id":"f33d56bf1d78c0612fa590d04047949d","slug":"beaten-father-son-and-firing-on-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे से मारपीट कर हवा में दागी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप-बेटे से मारपीट कर हवा में दागी गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Jul 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुड़ैल जेल के हत्या केस में बंद आरोपी के घर का पता पूछने सेक्टर 27 आए स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति बाप-बेटे से मारपीट करने के बाद दो हवाई फायरिंग कर भाग निकले।
विज्ञापन
मामला, शनिवार रात 10 बजे का है। घायल बाप-बेटे को सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सेक्टर 26 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि सेक्टर 27 निवासी राजकुमार का बेटा शिवचरण हत्या के मामले में बुड़ैल जेल में बंद है। राजकुमार शनिवार रात करीब 10 बजे अपने बेटे मुकेश और भिवानी के साथ घर के बाहर खड़ा था। इतने में स्कॉर्पियो में आए 6-7 लोगों ने राजकुमार से शिवचरण के घर का पता पूछा।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो वाले उस व्यक्ति के जानकार थे, जिनकी हत्या के आरोप में शिवचरण जेल में है। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो वाले मारपीट पर उतर आए और राजकुमार और भिवानी को पीट डाला और हवा में दो गोलियां चला दीं और भाग निकले। राजकुमार और भिवानी को घायल अवस्था में सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सेक्टर 26 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन